मुख्य सामग्री पर जाएँ

इंडिया वॉइस

Breaking News सभी अपडेट
उत्तर प्रदेश

माफिया मुख्तार की पत्नी अफशां अंसारी की मदद कर फंस गया कारोबारी जितेंद्र, ईडी ने दिल्ली, प्रयागराज और लखनऊ में मारा छापा

Rajni

कारोबारी जितेंद्र सापरा पूर्व विधायक व माफिया मुख्तार की पत्नी अफशां अंसारी की मदद कर फंस गया है। वह मुख्तार का करीबी भी है।

ed
शेयर करें

लखनऊ। कारोबारी जितेंद्र सापरा पूर्व विधायक व माफिया मुख्तार की पत्नी अफशां अंसारी की मदद कर फंस गया है। वह मुख्तार का करीबी भी है। शिकंजा कसे जाने पर वह भागा-भागा फिर रहा है।

माफिया मुख्तार अंसारी के करीबी प्रयागराज निवासी जितेंद्र सापरा की तलाश में प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने बीते दो दिन के दौरान दिल्ली, प्रयागराज और लखनऊ में छापे मारे। लेकिन वह फरार होने में कामयाब हो गया।

मुख्तार के ससुर की कंपनी आगाज कंस्ट्रक्शन में था पार्टनर

जितेंद्र मुख्तार के ससुर जमशेद राना की कंपनी आगाज कंस्ट्रक्शन में पार्टनर है। उस पर मुख्तार की काली कमाई को रीयल एस्टेट के कारोबार में खपाने का आरोप है। ईडी को ये भी जानकारी मिली है कि मुख्तार की पत्नी अफशां अंसारी की फरारी में भी जितेंद्र की अहम भूमिका है।

दरअसल, ईडी ने मुख्तार के दो करीबियों जितेंद्र सापरा और गणेश दत्त मिश्रा को गिरफ्तार करने के लिए अदालत से गैर जमानती वारंट लेने के बाद दोनों की तलाश में बुधवार और गुरुवार को दिल्ली, प्रयागराज और लखनऊ में छापा मारा था।

लखनऊ में डालीबाग स्थित मुख्तार के साले के आवास पर भी ईडी की टीम पहुंची थी। ईडी की जांच में सामने आया कि मुख्तार की कई संपत्तियों में जितेंद्र सापरा भी शामिल है। ये संपत्तियां दिल्ली, लखनऊ और वाराणसी में खरीदी गई हैं।

शेयर करें