Booking.com

राज्य

  1. हिन्दी समाचार
  2. अन्य खबरें
  3. हरियाणाः सभी किसानों से एकजुट होकर आंदोलन में भाग लेने का आह्वान

हरियाणाः सभी किसानों से एकजुट होकर आंदोलन में भाग लेने का आह्वान

भारतीय किसान यूनियन चढूनी ग्रुप के राष्ट्रीय अध्यक्ष गुरनाम सिंह चढूनी ने कहा कि सभी किसानों की कुरुक्षेत्र के ब्रह्म सरोवर पर मीटिंग बुलाई गई थी। जिसमें सभी किसानों ने एकजुट होकर किसान आंदोलन में भाग लेने का निर्णय लिया है। गुरनाम सिंह चढूनी ने कहा कि इस मीटिंग में सभी संगठनों के प्रतिनिधियों व सभी खाप पंचायत के प्रतिनिधियों ने भाग लिया ।

By Rakesh 

Updated Date

कुरुक्षेत्र। भारतीय किसान यूनियन चढूनी ग्रुप के राष्ट्रीय अध्यक्ष गुरनाम सिंह चढूनी ने कहा कि सभी किसानों की कुरुक्षेत्र के ब्रह्म सरोवर पर मीटिंग बुलाई गई थी। जिसमें सभी किसानों ने एकजुट होकर किसान आंदोलन में भाग लेने का निर्णय लिया है। गुरनाम सिंह चढूनी ने कहा कि इस मीटिंग में सभी संगठनों के प्रतिनिधियों व सभी खाप पंचायत के प्रतिनिधियों ने भाग लिया ।

पढ़ें :- हरियाणाः सिरसा में 3 मार्च को कांग्रेस की जनसंदेश रैली, ऐतिहासिक भीड़ उमड़ने का दावा

इस आंदोलन में दिल्ली के किसानों को जोड़ने के लिए प्रतिनिधिमंडल बनाया गया है। जिसमें चार लोगों को जोड़ा गया है जो दिल्ली जाकर वहां के किसानों को इस आंदोलन में शामिल होने के लिए जागरूक करेगा। मुख्यमंत्री मनोहर लाल के ट्रैक्टर वाले बयान पर तंज कसते हुए गुरनाम सिंह ने कहा कि जिसके पास जो साधन है, वह उसी से ही दिल्ली जाएगा। जिसके पास कार है वह कार से जाएगा।

कहा कि जिसके पास मोटरसाइकिल है वह मोटरसाइकिल से जाएगा। जिसके पास ट्रैक्टर है, वह ट्रैक्टर से ही जाएगा। इसमें सरकार को कोई एतराज नहीं होना चाहिए। डॉ. ओमप्रकाश धनखड़ खाप महापंचायत के प्रधान ने कहा कि सभी किसान सभी संगठन एक होकर इस किसान आंदोलन को लड़ें।

इन टॉपिक्स पर और पढ़ें:
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें Facebook, YouTube और Twitter पर फॉलो करे...
Booking.com
Booking.com
Booking.com
Booking.com