मुख्य सामग्री पर जाएँ

इंडिया वॉइस

Breaking News सभी अपडेट
उत्तर प्रदेश

यूपीः बुलंदशहर में कैंटर ने टेंपो में मारी टक्कर, दो की मौत, गुस्साए परिजनों ने किया सड़क जाम

Rakesh

मेरठ-बदायूं स्टेट हाईवे पर तेज रफ्तार कैंटर ने टेंपो में पीछे से भीषण टक्कर मार दी। जिससे बच्ची व महिला की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि आधा दर्जन सवारियां गंभीर रूप से घायल हो गईं। पुलिस ने सभी घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया। पुलिस ने महिला व बच्ची के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम को भेजा।

accident
शेयर करें

बुलंदशहर। मेरठ-बदायूं स्टेट हाईवे पर तेज रफ्तार कैंटर ने टेंपो में पीछे से भीषण टक्कर मार दी। जिससे बच्ची व महिला की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि आधा दर्जन सवारियां गंभीर रूप से घायल हो गईं। पुलिस ने सभी घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया। पुलिस ने महिला व बच्ची के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम को भेजा।

मृतक और घायल अहमदगढ़ थाना क्षेत्र के गांव जगदीशपुर के हैं। हादसे के बाद गुस्साए परिजनों ने मेरठ-बदायूं-बुलंदशहर स्टेट हाईवे को जाम कर दिया। सूचना पर एसपी देहात, एसडीएम, सीओ  सहित भारी पुलिस फोर्स मौके पर मौजूद रही। एसपी देहात ने ग्रामीणों व परिजनों को समझा बुझाकर जाम खुलवाया। आरोपी कैंटर चालक को पुलिस ने हिरासत में ले लिया। हादसा बुलंदशहर में शिकारपुर क्षेत्र के रानऊ गांव के निकट हुआ।

शेयर करें