Booking.com

राज्य

  1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तर प्रदेश
  3. यूपीः महाराजगंज में धन के दुरुपयोग पर चार अभियंताओं पर केस

यूपीः महाराजगंज में धन के दुरुपयोग पर चार अभियंताओं पर केस

यूपी के महाराजगंज जिले में गंडक सिंचाई विभाग के सेवानिवृत्ति चार अधिकारियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। जनपद महराजगंज के सदर कोतवाली में सहायक अभियंता द्वितीय सिंचाई खंड प्रथम की तहरीर पर मुकदमा दर्ज हुआ है।

By Rakesh 

Updated Date

महराजगंज। यूपी के महाराजगंज जिले में गंडक सिंचाई विभाग के सेवानिवृत्ति चार अधिकारियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। जनपद महराजगंज के सदर कोतवाली में सहायक अभियंता द्वितीय सिंचाई खंड प्रथम की तहरीर पर मुकदमा दर्ज हुआ है। 2 करोड़ 29 लाख रुपए दुरुपयोग करने के मामले में कार्रवाई की गई है।

पढ़ें :- अवैध कब्जे पर चला बाबा का बुलडोजर, इंडस्ट्रियल एरिया की जमीन कराई गई खाली

कार्रवाई में सेवानिवृत्त दो मुख्य अभियंता और दो अधीक्षण अभियंता शामिल हैं। भारत-नेपाल बॉर्डर की सीमा से सटे रोहिन नदी पर ग्राम मिश्रवलीया के रोहिन वीयर (बैराज) का निर्माण होना था, जिसकी अनुबंधित लागत 490.25 लाख रखी गई थी। रोहीन नदी पर 11 फरवरी 2008 को कार्य प्रारंभ हुआ था।

कार्य शुभारंभ के 6 महीने बाद 10 अगस्त 2008 को निर्माण कार्य पूरा करना था । धीमी गति से कार्य चलने के कारण निर्धारित तिथि को निर्माण कार्य पूरा नहीं हो सका। 12 अगस्त की रात को रोहिन नदी में आई बाढ़ से निर्माण कार्य क्षतिग्रस्त हो गया। निर्माण कार्य क्षति होने से शासन को 2 करोड़ 29 लाख बर्बाद हो गया था।

इन टॉपिक्स पर और पढ़ें:
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें Facebook, YouTube और Twitter पर फॉलो करे...
Booking.com
Booking.com
Booking.com
Booking.com