वाराणसी। वाराणसी जंक्शन रेलवे स्टेशन के प्लेटफॉर्म संख्या 3 पर रविवार को मालगाड़ी डीरेल हो गई। उसके 7 डिब्बे पटरी से उतर गए। जिससे ट्रेनों का परिचालन बाधित हो गया। प्रयागराज से सीमेंट लेकर देवरिया सदर जा रही मालगाड़ी वाराणसी कैंट स्टेशन के प्लेटफॉर्म संख्या तीन पर बेपटरी हो गई।

