Booking.com

राज्य

  1. हिन्दी समाचार
  2. झारखंड
  3. झारखंड में पोस्टर विवादः मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के बैनर फाड़ने पर सियासी दल आमने-सामने

झारखंड में पोस्टर विवादः मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के बैनर फाड़ने पर सियासी दल आमने-सामने

जमशेदपुर के साकची थाना क्षेत्र के साकची गोलम्बर पर लगे मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के बैनर को किसी असमाजिक तत्वों ने फाड़ दिया है। घटना को लेकर राजनीतिक पार्टी में घमासान मच गया है। झारखंड मुक्ति मोर्चा और कांग्रेस ने बीजेपी पर आरोप लगाया है, जबकि बीजेपी ने भी पलटवार किया है।

By Rajni 

Updated Date

रांची। जमशेदपुर के साकची थाना क्षेत्र के साकची गोलम्बर पर लगे मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के बैनर को किसी असमाजिक तत्वों ने फाड़ दिया है। घटना को लेकर राजनीतिक पार्टी में घमासान मच गया है। झारखंड मुक्ति मोर्चा और कांग्रेस ने बीजेपी पर आरोप लगाया है, जबकि बीजेपी ने भी पलटवार किया है।

पढ़ें :- सपा सांसद डिंपल यादव का बड़ा बयानः समाजवादी पार्टी ही कर सकती है भाजपा का सामना, कहा- हारे हुए स्वामी प्रसाद मौर्य को सपा ने MLC  बनाया

जमशेदपुर के साकची थाना क्षेत्र के साकची गोलम्बर पर लगे मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के बैनर पोस्टर, जो बीच राह पर लगे थे, उसे किसी ने फाड़ दिया। घटना को लेकर राजनीतिक पार्टी में घमासान मच गया है। जेएमएम और कांग्रेस के नेता बीजेपी पर आरोप लगा रहे हैं। आरोप ये कि बीजेपी मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की लोकप्रियता देख घबरा गई है। जिसकी वजह से ओछी राजनीति की जा रही है।

वहीं कांग्रेस का कहना है कि मुख्यमंत्री किसी पार्टी का नहीं होता है, इस तरह की हरकत कायराना है। वहीं बीजेपी ने इस पर ये कहते हुए पलटवार किया कि बीजेपी के पास इतना वक्त  नहीं है कि इस तरह की ओछी हरकतें करें। ये गलत आरोप है। लोगों ने जिला प्रशासन से मांग की है कि जल्द से जल्द सीसीटीवी कैमरे में देख जो भी दोषी है, उस पर कड़ी कार्रवाई की जाए।

इन टॉपिक्स पर और पढ़ें:
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें Facebook, YouTube और Twitter पर फॉलो करे...
Booking.com
Booking.com
Booking.com
Booking.com