मुख्य सामग्री पर जाएँ

इंडिया वॉइस

Breaking News
झारखंड में अब गंभीर बीमारियों की जांच होगी आसान, रिम्स में शुरू हुई विश्वस्तरीय BSL-III लैब ओवैसी-चंद्रशेखर के गठबंधन से सपा को होगा फायदा! शिवपाल यादव का बड़ा दावा मां के अंतिम दर्शन कर भावुक हुए CM योगी, पंचूर पहुंचे मुख्यमंत्री मां के निधन की खबर के बाद भी नहीं रुके CM योगी, विद्यार्थियों के साथ सेल्फी लेकर निभाया वादा अयोध्या में आकाश आनंद का सियासी हमला, बोले- मायावती को पांचवीं बार CM बनाएं पुरानी बैटरियों से निकलेगा कीमती खजाना, CSIR-NML ने R2E टेक्नोलॉजीज को सौंपी स्वदेशी रीसाइक्लिंग तकनीक बिहार में उद्योगों को मिलेगा बढ़ावा, 30 दिन में निवेश प्रस्तावों को मंजूरी देगी सरकार सपा-कांग्रेस में सीट बंटवारे की तैयारी तेज, प्रियंका और रामगोपाल यादव संभालेंगे कमान
उत्तराखंड

उत्तराखंडः देहरादून में घर में खेल रहे भाई-बहन को कोबरा ने डसा

Rajni

बारिश के मौसम में लोगों को सतर्क रहने की जरूरत है। विशेषकर वे माता-पिता, जिनके बच्चे छोटे हैं और वे घर के अंदर या बाहर खेल रहे हों। इसी मौसम में जहरीले जीव-जंतु निकलते हैं और जरा सी लापरवाही से उनकी जान भी जा सकती है। ऐसा ही मामला देहरादून में सामने आया है।

cobra
शेयर करें

देहरादून। बारिश के मौसम में लोगों को सतर्क रहने की जरूरत है। विशेषकर वे माता-पिता, जिनके बच्चे छोटे हैं और वे घर के अंदर या बाहर खेल रहे हों। इसी मौसम में जहरीले जीव-जंतु निकलते हैं और जरा सी लापरवाही से उनकी जान भी जा सकती है। ऐसा ही मामला देहरादून में सामने आया है।

जहां डोईवाला के पंचवटी इलाके में घर में खेल रहे मासूम भाई-बहन को कोबरा ने डस लिया। दोनों आईसीयू में भर्ती हैं। जिनकी हालत गंभीर बनी हुई है। सूचना के बाद मौके पर पहुंची वन विभाग की टीम ने कोबरा को रेस्क्यू कर जंगल में छोड़ दिया है। दोनों बच्चों को हिमालयन हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया है।

घटना शनिवार शाम करीब 4 बजे की है। अरविंद पांचाल के 3 वर्षीय बेटे शिवांश और 4 वर्षीय बेटी आसीन को घर पर ही कोबरा ने डस लिया। सांप के डसते ही दोनों बच्चे बेहोश हो गए। तुरंत दोनों बच्चों को हिमालयन हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया, जहां दोनों का इलाज आईसीयू में चल रहा है।

शेयर करें