1. हिन्दी समाचार
  2. दिल्ली
  3. सहूलियतः  राजधानी में हर घर में लगेगा सोलर पैनल, भारी-भरकम बिजली बिल से मिलेगा छुटकारा

सहूलियतः  राजधानी में हर घर में लगेगा सोलर पैनल, भारी-भरकम बिजली बिल से मिलेगा छुटकारा

राजधानी दिल्ली में अब हर घर में सोलर पैनल लगेगा। केजरीवाल सरकार ने 200 यूनिट बिजली की खपत करने वाले परिवारों की बिजली को मुफ्त कर रखा है। लेकिन उससे ऊपर खपत होने पर लोगों को बिल के रूप में मोटी रकम भरनी पड़ती है और ऊपर से बिजली कटौती का सामना भी लोगों को करना पड़ता है।

By Rajni 

Updated Date

नई दिल्ली। राजधानी दिल्ली में अब हर घर में सोलर पैनल लगेगा। केजरीवाल सरकार ने 200 यूनिट बिजली की खपत करने वाले परिवारों की बिजली को मुफ्त कर रखा है। लेकिन उससे ऊपर खपत होने पर लोगों को बिल के रूप में मोटी रकम भरनी पड़ती है और ऊपर से बिजली कटौती का सामना भी लोगों को करना पड़ता है। ये दोनों ही मुसीबतें गर्मियों के मौसम में और भी बढ़ जाती हैं।

पढ़ें :- दिल्ली के एक सरकारी स्कूल में 12वीं की छात्रा ने आग लगाकर की आत्महत्या, 3 पन्नों का सुसाइड नोट

इससे लोगों को निजात दिलाने के लिए दिल्ली सरकार क्लीन और ग्रीन एनर्जी के उत्पादन और उपभोग को बढ़ावा दे रही है। इसके तहत दिल्ली सरकार लोगों को उनके घरों की छत पर एलिवेटेड सोलर पैनल लगाने के लिए प्रोत्साहित करने की योजना बना रही है। इसके लिए ऊर्जा विभाग ने दिल्ली सोलर पॉलिसी के मसौदे को तैयार कर दिया है और अब इसे कैबिनेट के पास मंजूरी के लिए भेजने की तैयारी है।

इस मसौदे के अनुसार, लोग अपने घर की छत पर 6 से 10 फीट की ऊंचाई पर सोलर पैनल लगवा सकेंगे। इस पॉलिसी के तहत, एलिवेटेड सोलर पैनल लगाने पर सरकार अधिकतम 10 हजार  रूपए तक की सब्सिडी देगी। प्रति किलोवॉट 2 हजार रुपए की सब्सिडी दी जाएगी, लेकिन यह सब्सिडी अधिकतम 5 किलोवॉट तक ही मिलेगी।

हालांकि, घर की छत पर 6 फीट से कम ऊंचाई पर सोलर पैनल लगवाने पर सब्सिडी का लाभ नहीं मिलेगा। एक किलोवाट के सोलर पैनल लगाने पर 40 से 60 हजार रुपये तक खर्च आता है। वहीं दिल्ली सरकार के मसौदे को मंजूरी मिल जाने के बाद यह लोगों के लिए और भी सस्ती हो जाएगा।

पढ़ें :- 2027 से व्हाट्सएप और अन्य मैसेजिंग ऐप्स पर लागू हो सकते हैं नए नियम, सिम हटाते ही बंद हो सकता है अकाउंट एक्सेस
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें Facebook, YouTube और Twitter पर फॉलो करे...
Booking.com
Booking.com