वाराणसी। वरिष्ठ कांग्रेस नेता दिग्विजय सिंह पर 21 जुलाई को वाराणसी के एमपी/एमएलए कोर्ट में सुनवाई होगी। RSS पर बयान देकर वरिष्ठ कांग्रेस नेता दिग्विजय सिंह बुरे फंस गए हैं। उन पर पूर्व संघ संचालक गोलवलकर पर बिना तथ्यों के उन्हें सामाजिक रूप से बदनाम करने का आरोप लगाया गया है।

