मुख्य सामग्री पर जाएँ

इंडिया वॉइस

Breaking News सभी अपडेट
उत्तर प्रदेश

यूपीः कन्नौज में सीओ सिटी की कार ने ई-रिक्शा में मारी टक्कर, पांच गंभीर

Rakesh

यूपी के कन्नौज जिले में सोमवार को हुए सड़क हादसे में पांच लोग गंभीर घायल हो गए। हादसा उस वक्त हुआ, जब सीओ सिटी की तेज रफ्तार कार ने सवारियों से भरी ई-रिक्शा को जोरदार टक्कर मार दी।

accident
शेयर करें

कन्नौज। यूपी के कन्नौज जिले में सोमवार को हुए सड़क हादसे में पांच लोग गंभीर घायल हो गए। हादसा उस वक्त हुआ, जब सीओ सिटी की तेज रफ्तार कार ने सवारियों से भरी ई-रिक्शा को जोरदार टक्कर मार दी। हादसा रविवार की देर रात करीब 10:30 बजे शहर में तिर्वा क्रॉसिंग ओवरब्रिज पर हुआ।

कानपुर से दवा लेकर लौट रहा था परिवार

घटना के बाद सीओ सिटी का ड्राइवर कार लेकर मौके से भाग निकला। लोगों ने घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया। जहां से चार लोगों की हालत गंभीर होने पर कानपुर रेफर कर दिया गया। परिवार कानपुर से दवा लेकर लौट रहा था।

सदर कोतवाली क्षेत्र के जेरकिला निवासी नरेश अपनी बहन देवीपुरवा निवासी श्यामा देवी की दवा लेने कानपुर गया था। साथ में उसकी बेटी संध्या व चचेरी बहन अलका भी थी। रविवार की देर रात करीब साढ़े 10 बजे ट्रेन से रेलवे स्टेशन पर पहुंचे।

वहां से सभी ने जेरकिला जाने के लिए ई-रिक्शा लिया। ई-रिक्शा अड़ंगापुर गांव निवासी अमित चला रहा था। जैसे ही ई-रिक्शा कन्नौज-कोतवाली रोड कचहरी गेट के सामने पहुंचा। तभी सामने से आ रही सीओ सिटी की कार ने ई-रिक्शा को तेज टक्कर मार दी। हादसे में सभी ई-रिक्शा सवार उछल कर बाहर आ गिरे और गंभीर रूप से घायल हो गए।

हादसे के बाद सीओ सिटी का कार चालक मौके से फरार

हादसे के बाद सीओ सिटी का कार चालक मौके से फरार हो गया। घटना की सूचना मिलते ही एएसपी डॉ. अरविंद कुमार, कोतवाल अजय कुमार अवस्थी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंच गए।

शेयर करें