मुख्य सामग्री पर जाएँ

इंडिया वॉइस

Breaking News सभी अपडेट
उत्तर प्रदेश

यूपीः बदायूं में रिटायर्ड दरोगा ने तमंचे से खुद को गोली मारकर दी जान

Rakesh

यूपी के बदायूं जिले में एक रिटायर्ड दरोगा ने तमंचे से खुद को गोली मारकर आत्महत्या कर ली। सुसाइड की वजह घरेलू विवाद बताया जा रहा है। दरोगा ने रिटायर्ड होने के बाद मां शारदा इंटर कॉलेज नाम से एक कॉलेज खोला था।

victim family
शेयर करें

बदायूं। यूपी के बदायूं जिले में एक रिटायर्ड दरोगा ने तमंचे से खुद को गोली मारकर आत्महत्या कर ली। सुसाइड की वजह घरेलू विवाद बताया जा रहा है। दरोगा ने रिटायर्ड होने के बाद मां शारदा इंटर कॉलेज नाम से एक कॉलेज खोला था।

कॉलेज प्रबंधक के पद को लेकर रिटायर्ड दरोगा का बेटे से चल रहा था विवाद 

कॉलेज प्रबंधक के पद को लेकर रिटायर्ड दरोगा का अपने बेटे से कुछ विवाद चल रहा था। मंगलवार सुबह कॉलेज में 15 अगस्त के कार्यक्रम चल रहे थे। इसके बाद पुरस्कार वितरण का काम चल रहा था। तभी रिटायर्ड दरोगा अपनी सीट से उठकर कमरे में गए और तमंचे से कनपटी पर गोली मार ली है।

कमरे से गोली की आवाज सुनकर परिवार के लोग मौके पर पहुंचे। सभी रिटायर्ड दरोगा को लेकर अस्पताल पहुंचे, जहां डॉक्टर ने उनको मृत घोषित कर दिया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। रिटायर्ड दरोगा का नाम जय प्रकाश भारद्वाज है। वह चखतरा जनपद अलीगढ़ के रहने वाले थे।

बदायूं के जरीफनगर इलाके के पडरिया गांव में करीब 20 साल पहले परिवार समेत बस गए थे। वह 2017 में उघैती थाने में तैनात थे। जय प्रकाश भारद्वाज का एक बेटा है। जिसका नाम मयंक भारद्वाज है। वह कॉलेज का प्रबंधक है। उनके 3 बेटियां भी हैं। तीनों की शादी हो चुकी है।

इस मामले में एसएचओ जरीफनगर राकेश कुमार ने बताया कि दरोगा की बेटी रूपांजलि ने 31 जुलाई को आइजीआरएस पर शिकायत दर्ज कराई थी कि मेरा भाई मेरे पिता को परेशान करता है। अक्सर मारपीट भी करता है। इसकी जांच थाना पुलिस के पास आई थी।

मंगलवार को कॉलेज में स्वतंत्रता दिवस के कार्यक्रम के बाद पुरस्कार वितरण चल रहा था। इसी दौरान दरोगा ने तमंचे से खुद को कमरे में जाकर गोली मार ली।

शेयर करें