रायपुर, 3 फरवरी। कांग्रेस के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी ने गुरुवार को राजधानी रायपुर के साइंस कॉलेज मैदान में छत्तीसगढ़ को कई ऐतिहासिक सौगातें दी। उन्होंने बस्तर डोम में माई दंतेश्वरी देवी की पूजा अर्चना कर ‘राजीव गांधी ग्रामीण भूमिहीन कृषि मजदूर न्याय योजना’ और ‘राजीव युवा मितान क्लब योजना’ का शुभारंभ किया। साथ ही उन्होंने नवा रायपुर में प्रस्तावित ‘सेवाग्राम’ और शहीद जवानों की याद में ‘छत्तीसगढ़ अमर जवान ज्योति’ की आधारशिला रखी।
पढ़ें :- किरेन रिजिजू ने की राहुल गांधी और प्रियंका गांधी के साथ बैठक, परिसीमन और महिला आरक्षण बिल को लेकर मांगा समर्थन
माननीय @RahulGandhi जी ने छत्तीसगढ़ अमर जवान ज्योति और सेवा ग्राम का किया शिलान्यास।#RahulWithNYAY pic.twitter.com/K3xzmDKNAk
— INC Chhattisgarh (@INCChhattisgarh) February 3, 2022
इस मौके पर राहुल गांधी ने अपने संबोधन में कहा कि आज देश ने जो तरक्की की है। ये किसी दल या पार्टी की देन नहीं है, बल्कि देश के किसानों, मजदूरों, कारीगरों, छोटे उद्यमियों और व्यवसायियों की मेहनत का परिणाम है। करोड़ों लोगों ने अपना खून-पसीना देकर देश को बनाया है। आज इन्हीं मेहनतकश लोगों को परे किया जा रहा है। लोग रोजी-रोजगार के लिए भटके, जीवन-यापन के लिए परेशान हो, हम ऐसा नहीं होने देंगे। उन्होंने छत्तीसगढ़ राज्य में किसानों और मेहनतकश लोगों के हित में संचालित योजनाओं की सराहना की और कहा कि राजीव गांधी ग्रामीण भूमिहीन कृषि मजदूर न्याय योजना से 3 लाख 55 हजार मजदूर भाई-बहनों को सीधा फायदा होगा।
पढ़ें :- Rahul Gandhi on PM Modi : 'वो छात्रों को माफ करने वाले कौन होते हैं...', PM मोदी पर राहुल गांधी का हमला
अगर इस हिंदुस्तान में तरक्की हुई है, तो ये किसी पार्टी की देन नहीं है।
ये तरक्की हिंदुस्तान के किसान, मजदूर, गरीब लोगों की देन है।
तो जब ये कहते हैं कि 70 साल में क्या हुआ, तो ये कांग्रेस का नहीं, हमारे किसानों, मजदूरों-कारीगरों का अपमान करते हैं: श्री @RahulGandhi #RahulWithNyay pic.twitter.com/8ELJeyZy80— Congress (@INCIndia) February 3, 2022
राहुल गांधी ने वर्तमान समय में देश के समक्ष विद्यमान चुनौतियों का उल्लेख करते हुए कहा कि ये देश एक गुलदस्ता जैसा है। देश में अलग-अलग विचारधाराएं है। उन्होंने कहा कि देश भक्ति का मतलब देश को मजबूत करना और गरीबों की मदद करना है। राजीव गांधी ग्रामीण भूमिहीन कृषि मजदूर न्याय योजना के माध्यम से हम आपका पैसा आपको ही वापस दे रहे हैं।
हमने छत्तीसगढ़ के किसान से वादा किया था कि उसे ₹2500 मिलेंगे और हमने ये करके दिखा दिया।
पढ़ें :- तीजन बाई के निधन पर राष्ट्रपति मुर्मू और अमित शाह समेत कई नेताओं ने जताया दुख
चुनाव के समय हमने अपने नेताओं से कहा था कि किसानों के साथ हमें मजदूरों की भी मदद करनी होगी: श्री @RahulGandhi#RahulWithNyay pic.twitter.com/eANTtKKLf5
— Congress (@INCIndia) February 3, 2022
वहीं राहुल गांधी ने छत्तीसगढ़ सरकार की तीन साल की उपलब्धियों पर प्रकाशित कॉफी-टेबल बुक ‘‘जो कहा-सो किया’’ का विमोचन भी किया। उन्होंने राजीव गांधी ग्रामीण भूमिहीन कृषि मजदूर न्याय योजना के हितग्राहियों और राजीव युवा मितान क्लब पदाधिकारियों को अनुदान राशि का चेक भेंट कर उन्हें बधाई और शुभकामनाएं दी। राहुल गांधी ने इस मौके पर उक्त दोनों योजनाओं की राशि लाभार्थियों के खाते में ऑनलाइन ट्रांसफर की।
माननीय सांसद श्री @RahulGandhi जी केआतिथ्य में
राजीव युवा मितान क्लब का हुआ शुभारंभ।
क्लब के हितग्राही युवा सदस्यों को दिए गए 25 हज़ार रु के चेक। #RahulWithNYAY pic.twitter.com/d1VWm4MCJ8— CMO Chhattisgarh (@ChhattisgarhCMO) February 3, 2022
पढ़ें :- Bihar Election 2025: पप्पू यादव ने तेजस्वी यादव को बताया 'जननायक'.
इस मौके पर मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने कहा कि राहुल गांधी ने एक साल पहले भूमिहीन मजदूरों की स्थिति को लेकर जो चिंता जताई गई थी, वो आज दूर हो गई है। राजीव गांधी ग्रामीण भूमिहीन कृषि मजदूर न्याय योजना का शुभारंभ कर उन्होंने राज्य के साढ़े तीन लाख से अधिक भूमिहीन परिवारों के बैंक खाते में राशि भेजी है। भूमिहीन मजदूरों को मदद पहुंचाने का ये देश में पहला उदाहरण है।
“छत्तीसगढ़ के किसान खुशहाल हैं” – मुख्यमंत्री @bhupeshbaghel जी #RahulWithNYAY pic.twitter.com/B3ONcU9SUR
— INC Chhattisgarh (@INCChhattisgarh) February 3, 2022