मुख्य सामग्री पर जाएँ

इंडिया वॉइस

Breaking News सभी अपडेट
अन्य खबरें

छत्तीसगढ़ः चुनाव आते ही याद आने लगे हैं मतदाता, उठने लगे हैं मुद्दे

Rajni

छत्तीसगढ़ में चुनाव आने में बस कुछ ही दिन शेष रह गए हैं। ऐसे में जब चुनाव सिर पर है तो मुद्दों की भरमार तो होगी है।

politics
शेयर करें

रायपुर। छत्तीसगढ़ में चुनाव आने में बस कुछ ही दिन शेष रह गए हैं। ऐसे में जब चुनाव सिर पर है तो मुद्दों की भरमार तो होगी है। सूबे की सत्ता में बैठी कांग्रेस के खिलाफ बीजेपी हर छोटे बड़े मुद्दे को लेकर सरकार के खिलाफ बयानबाजी कर रही है। ताकि जनता के बीच पैठ जमाकर अपना वनवास खत्म कर सके।

इस बार मामला बीजेपी कार्यकर्ताओं के प्रदर्शन पर उनके खिलाफ एफआईआर का है। बीजेपी इसे लेकर आंदोलन की चेतावनी दे रही है। सूरजपुर जिले में बेरोजगारी भत्ते को लेकर भारतीय जनता युवा मोर्चा ने कलेक्ट्रेट का घेराव किया था। इस दौरान कानून व्यवस्था के मद्देनजर पुलिस ने सात बीजेपी कार्यकर्ताओं के खिलाफ केस दर्ज किया था।

बता दें कि पिछले दिनों जगदलपुर सिटी कोतवाली परिसर में प्रशिक्षु आईपीएस विकास कुमार और सांसद प्रतिनिधि सुशील मौर्य और अन्य कांग्रेसियों के बीच हुए विवाद को लेकर बीजेपी नेताओ ने कांग्रेस सरकार पर निशाना साधा था। पूर्व विधायक संतोष बाफना ने घटना को दुखद बताते हुए कहा कि कांग्रेस पदाधिकारी और कार्यकर्ता पुलिस अधिकारियों पर दबाव बनाकर अपना काम निकलवाना चाहते हैं,जो कि सही नहीं है।.

बीजेपी के पास कोई मुद्दा नहीं

कांग्रेस प्रवक्ता धनंजय सिंह ठाकुर ने कहा कि बीजेपी के पास कोई मुद्दा नहीं है। लिहाजा अनर्गल प्रोपगेंडा कर सरकार को कटघरे में खड़ा कर रही हैं। जब उनका आंदोलन असफल होने लगता है, तब अपने कार्यकर्ताओं को उकसाकर सरकारी संपत्तियों पर तोड़फोड़ करती है। पत्थरबाजी करवाती है और उन्माद फैलाती है।

शेयर करें