Booking.com

राज्य

  1. हिन्दी समाचार
  2. क्षेत्रीय
  3. मुख्यमंत्री की मां रूपी सोरेन की सेहत में सुधार नहीं

मुख्यमंत्री की मां रूपी सोरेन की सेहत में सुधार नहीं

ग्रीन कॉरिडोर बनाकर ले जाया जाएगा हैदराबाद

By इंडिया वॉइस 

Updated Date

रांची, 28 अप्रैल। मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की मां रूपी सोरेन पिछले कई दिनों से बीमार चल रही है। उनका इलाज रांची के हिल व्यू हॉस्पिटल में चल रहा है, जहां उनकी स्थिति में कोई सुधार नहीं है। अब उन्हें हैदराबाद ले जाने की तैयारी है। इसके लिए उन्हें ग्रीन कॉरिडोर बनाकर एयरपोर्ट से सीधे हैदराबाद ले जाया जाएगा।

पढ़ें :- झारखंडः CM हेमंत सोरेन ने बोला हमलाः कहा- 'मैं आंसू नहीं बहाऊंगा', अपनी गिरफ्तारी पर राजभवन को भी लपेटा

मुख्यमंत्री की मां की तबीयत में रांची में कोई सुधार नहीं हो रहा था। अस्पताल के डॉक्टरों ने हैदराबाद के गैस्ट्रोलॉजिस्ट डॉ नागेश्वर रेड्डी से संपर्क साधा था। वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए उनसे सलाह भी ली गई थी।

उल्लेखनीय है कि उन्हें पिछले बुधवार को भर्ती कराया गया था। हिल व्यू हॉस्पिटल में सेहत में कुछ खास सुधार ना होता देख मुख्यमंत्री ने हैदराबाद में इलाज कराने का फैसला किया। बुधवार देर रात मुख्यमंत्री खुद हॉस्पिटल पहुंचे थे। उसी वक्त उन्होंने मां को हैदराबाद ले जाने का फैसला किया। मुख्यमंत्री के साथ कुल 11 लोग हैदराबाद जा सकते हैं। रूपी सोरेन पेंक्रियाज से जुड़ी समस्या से जूझ रही हैं।

गुरुवार को मुख्यमंत्री के साथ कुल 11 लोग हैदराबाद जा रहे हैं। इसमें उनकी मां रूपी सोरेन, पत्नी कल्पना सोरेन और भाई बसंत सोरेन के अलावा परिवार के अन्य सदस्य और करीबी शामिल हैं। हैदराबाद के गैस्ट्रो और लीवर का सुपर स्पेशियालिटी हॉस्पिटल एशियन इंस्टीट्यूट ऑफ गेस्ट्रोलॉजी में उन्हें दिखाया जा सकता है। मुख्यमंत्री विशेष विमान से मां और परिवार के अन्य सदस्यों के साथ हैदराबाद रवाना होंगे।

पढ़ें :- शूटर तारा शाहदेव मामले में आरोपी रकीबुल को सजा, हाईकोर्ट ने 50 हजार का लगाया जुर्माना, मां कौशल रानी को 10 साल की सजा
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें Facebook, YouTube और Twitter पर फॉलो करे...
Booking.com
Booking.com
Booking.com
Booking.com