मुख्य सामग्री पर जाएँ

इंडिया वॉइस

Breaking News सभी अपडेट
उत्तर प्रदेश

राम मंदिर के मुख्य पुजारी Acharya Satyendra Das का निधन, लखनऊ PGI में 85 साल की उम्र में ली अंतिम सांस

up bureau

अयोध्या श्रीराम मंदिर के मुख्य पुजारी आचार्य सत्येंद्र दास का आज बुधवार को लखनऊ के एसजीपीजीआई में 80 वर्ष की आयु में निधन हो गया।

राम मंदिर के मुख्य पुजारी Acharya Satyendra Das का निधन, लखनऊ PGI में 85 साल की उम्र में ली अंतिम सांस
राम मंदिर के मुख्य पुजारी Acharya Satyendra Das का निधन, लखनऊ PGI में 85 साल की उम्र में ली अंतिम सांस
शेयर करें

लखनऊ। अयोध्या श्रीराम मंदिर के मुख्य पुजारी आचार्य सत्येंद्र दास का आज बुधवार को लखनऊ के एसजीपीजीआई में 80 वर्ष की आयु में निधन हो गया। आचार्य सत्येंद्र दास को 3 फरवरी के दिन ब्रेन हेमरेज के बाद गंभीर हालत में लखनऊ PGI के न्यूरोलॉजी वार्ड के HDU में भर्ती कराया गया था। उनके निधन से अयोध्या के मठ मंदिरों में शोक की लहर है।

बता दें आचार्य सत्येंद्र दास को 3 फरवरी को ब्रेन हेमरेज के बाद गंभीर हालत में लखनऊ PGI के न्यूरोलॉजी वार्ड के HDU में भर्ती कराया गया था। हाल ही में PGI ने हेल्थ बुलेटिन जारी कर बताया था कि सत्येंद्र दास को मधुमेह और उच्च रक्तचाप जैसी गंभीर बीमारियों हैं।

आचार्य सत्येंद्र दास के शिष्य प्रदीप दास ने बताया कि लंबी बीमारी के बाद लखनऊ के पीजीआई में आज सुबह करीब 8 बजे उनका निधन हुआ है। उनका पार्थिव शरीर PGI से अयोध्या लाया जा रहा है। उनके पार्थिव शरीर को अयोध्या लेकर शिष्य निकल चुके हैं। अंतिम संस्कार कल 13 फरवरी को अयोध्या के सरयू नदी के किनारे होगा।

बता दें आचार्य सत्येंद्र दास करीब 33 वर्षों से वे राम मंदिर के मुख्य पुजारी के तौर पर काम कर रहे थे। प्रभु रामलला की सेवा में उन्होंने अपना पूरा जीवन दिया। रामलला के नए मंदिर में भी मुख्य पुजारी की भूमिका आचार्य सत्येंद्र दास निभाते रहे। राम मंदिर ट्रस्ट से उन्हें सैलरी भी दी जाती थी।

शेयर करें