Booking.com

राज्य

  1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तर प्रदेश
  3. क्रिसमस-डे का जन्मदिन धूमधाम से मनाया गया, प्रार्थना सभाओं के बाद दी बधाई

क्रिसमस-डे का जन्मदिन धूमधाम से मनाया गया, प्रार्थना सभाओं के बाद दी बधाई

जिले भर में क्रिसमस का त्योहार धूमधाम के साथ मनाया गया। शनिवार की रात जैसे ही घड़ी की तीनों सुइयां 12 पर पहुंची, गिरिजाघरों में विशेष पूजा प्रार्थनाएं शुरू हो गई।

By इंडिया वॉइस 

Updated Date

जिले भर में क्रिसमस का त्योहार धूमधाम के साथ मनाया गया। शनिवार की रात जैसे ही घड़ी की तीनों सुइयां 12 पर पहुंची, गिरिजाघरों में विशेष पूजा प्रार्थनाएं शुरू हो गई। शहर समेत ग्रामीण क्षेत्रों में स्कूलों व अन्य संस्थाओं में विविध कार्यक्रम भी किये गए। जिसमें सांता क्लाज तथा क्रिसमस ट्री आकर्षण का केंद्र रहे।

पढ़ें :- बीजेपी भेदभाव को खत्म कर रही है सामान्य नागरिक संहिता बीजेपी का मुख मुद्दा रहा है: केशव प्रसाद मौर्य

वीओ-प्रभु यीशु का जन्मदिवस क्रिसमस डे के रूप में मनाया जाता है। इसी क्रम में चर्च,घरों और क्रिश्चियन हॉस्पिटल को रंगबिरंगी झालरों से सजाया गया है। आज रविवार को चर्च में बड़ी तादात में लोग एकत्र हुए। केक काटकर प्रभु यीशु को याद किया और एक दूसरे को केक खिलाकर क्रिसमस की बधाइयां दीं। गिरिजाघर व अन्य स्थानों पर प्रभु यीशु के जन्म को दर्शाती झांकियां भी सजाई गई थीं।

बच्चों सहित महिलाओं और बड़े बुजुर्गो का उत्साह के साथ कार्यक्रम में शामिल हुए। रंगबिरंगे कपड़ों में लोगों ने प्रभु क्रिसमस का जश्न मनाया। वही चर्च में क्रिसमस का जश्न मनाने के व्यापक पहले से तैयारी की गई थी। रंग बिरंगी रोशनी, झडे, चरनी और क्रिसमस ट्री को आकर्षक ढंग से सजाया गया था। चर्च में कैरोल गीत गूंजे। पूरे दिन लोगों को क्रिसमस की बधाइयां देते देखा गया। यही नहीं ईसाई समुदाय के लोगों ने अपने संबंधियों व मित्रों को फोन पर भी क्रिसमस की बधाई दी।

वहीं त्योहार को लेकर चर्च और स्कूलों में सजी लाइटें मनमोह रही थीं। देर शाम तक चर्च परिसर में श्रद्धालुओं की भीड़ रही। प्रभु यीशु के जन्मदिवस पर बच्चों व युवतियों ने कैंडिल जलाई। वहीं स्कूलों में भी क्रिसमस डे पर विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। स्कूलों में सजे क्रिसमस ट्री और सांता क्लाज के वेश में बच्चों ने सभी का मन मोहा।

पढ़ें :- अखिलेश यादव ने बीजेपी पर साधा निशाना, कही ये बात, पढ़ें
इन टॉपिक्स पर और पढ़ें:
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें Facebook, YouTube और Twitter पर फॉलो करे...
Booking.com
Booking.com
Booking.com
Booking.com