1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तर प्रदेश
  3. ज्ञानवापी परिसर का ASI सर्वे जारीः पक्षकार का दावा- मिले हैं मूर्तियों के अवशेष

ज्ञानवापी परिसर का ASI सर्वे जारीः पक्षकार का दावा- मिले हैं मूर्तियों के अवशेष

वाराणसी के ज्ञानवापी परिसर का एएसआई सर्वे शनिवार को दूसरे दिन भी जारी रहा। इस दौरान सुरक्षा के कड़े प्रबंध किए गए थे। गेट नंबर चार पर कमांडो का पहरा था। हिंदू पक्ष की वादिनी राखी सिंह के अधिवक्ता अनुपम द्विवेदी ने बताया कि आज मुस्लिम पक्ष पूरा सहयोग कर रहा है।

By Rakesh 

Updated Date

वाराणसी। वाराणसी के ज्ञानवापी परिसर का एएसआई सर्वे शनिवार को दूसरे दिन भी जारी रहा। इस दौरान सुरक्षा के कड़े प्रबंध किए गए थे। गेट नंबर चार पर कमांडो का पहरा था। हिंदू पक्ष की वादिनी राखी सिंह के अधिवक्ता अनुपम द्विवेदी ने बताया कि आज मुस्लिम पक्ष पूरा सहयोग कर रहा है। मस्जिद का ताला खुलने के बाद पूरे परिसर का एएसआई की टीम बारीकी से निरीक्षण कर रही है।

पढ़ें :- 2014 से पहले सरकारों को रहती थी कुर्सी बचाने की चिंता, देश के हाथ से निकल जाते थे अवसर : रक्षा मंत्री

फोटोग्राफी और वीडियोग्राफी के जरिए एक-एक बात की जा रही रिकॉर्ड 

फोटोग्राफी और वीडियोग्राफी का काम ज्ञानवापी परिसर के अंदर किया जा रहा है। एक-एक बात रिकॉर्ड में दर्ज की जा रही है। ज्ञानवापी के अंदर-बाहर, ऊपर-नीचे हर जगह एएसआई के एक्सपर्ट दोनों पक्षों की मौजूदगी में आ-जा रहे हैं। दोनों पक्षों के सहयोग से सर्वे सही तरीके से आगे बढ़ रहा है। उधर, मां श्रृंगार गौरी मुकदमे की वादिनी चार महिलाओं के अधिवक्ता सुधीर त्रिपाठी ने बताया कि नंदी के सामने जो व्यास जी का तहखाना है, वहां से मूर्तियों के अवशेष मिले हैं।

हिंदू पक्ष की पैरोकार सीता साहू ने कहा है कि एक मूर्ति मिली है। प्रशासन द्वारा काफी सतर्कता बरती जा रही है। ज्ञानवापी, काशी विश्वनाथ, गोदौलिया चौराहा, बुलानाला, मैदागिन सहित शहर के संवेदनशील इलाकों में पुलिस, आरएएफ, पीएसी, एलआईयू समेत अन्य सुरक्षा एजेसियां चौकन्नी थीं।

केवल पैदल यात्रियों को ही मंदिर की ओर जाने की इजाजत

पढ़ें :- Varanasi में 4 साल की मासूम से हुआ दुष्कर्म, पिता के दोस्त ने दिया घटना को अंजाम

मंदिर परिसर के एक किलोमीटर के दायरे में कमांडो गश्त कर रहे हैं। केवल पैदल यात्रियों को ही मंदिर की ओर जाने दिया जा रहा है। ज्ञानवापी के पुरातत्व सर्वेक्षण की कार्यवाही में मुस्लिम पक्ष के दो वकील समेत तीन पैरोकार सहयोग कर रहे हैं, जिसमें मुमताज़ अहमद, मोहम्मद एखलाक अहमद वकील हैं। मस्जिद के केयरटेकर एजाज अहमद ने शनिवार को मस्जिद का ताला खोला।  जिससे एसआई की टीम ने मस्जिद के अंदर प्रवेश किया।

इन टॉपिक्स पर और पढ़ें:
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें Facebook, YouTube और Twitter पर फॉलो करे...
Booking.com
Booking.com