Booking.com

राज्य

  1. हिन्दी समाचार
  2. बिहार
  3. सीएम नीतीश आज से शुरू करेंगे जनता दरबार का कार्यक्रम, लोगों की सुनेंगे समस्या

सीएम नीतीश आज से शुरू करेंगे जनता दरबार का कार्यक्रम, लोगों की सुनेंगे समस्या

सीएम नीतीश का जनता दरबार कार्यक्रम आज एक बार फिर से शुरू हो रहा है। दिवाली और छठ की वजह से जनता दरबार कार्यक्रम बीच के दिनों में स्थगित रहा लेकिन आज मुख्यमंत्री नीतीश कुमार नवंबर महीने के पहले सोमवार को फरियादियों की शिकायत सुनेंगे।

By इंडिया वॉइस 

Updated Date

सीएम नीतीश का जनता दरबार कार्यक्रम आज एक बार फिर से शुरू हो रहा है। दिवाली और छठ की वजह से जनता दरबार कार्यक्रम बीच के दिनों में स्थगित रहा लेकिन आज मुख्यमंत्री नीतीश कुमार नवंबर महीने के पहले सोमवार को फरियादियों की शिकायत सुनेंगे।

पढ़ें :- अमित शाह का दो दिवसीय बिहार दौरा,कई कार्यक्रमों लेंगे भाग, पढ़ें

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने आज सोमवार को जनता के दरबार कार्यक्रम में फरियादियों की शिकायत सुनेंगे। सीएम नीतीश आज अलग-अलग विभागों से जुड़े मामलों में जन सुनवाई करेंगे। पहले सोमवार को सीएम नीतिश कुमार गृह विभाग, राजस्व एवं भूमि सुधार विभाग, कारा विभाग, मद्य निषेध विभाग, निगरानी विभाग खान एवं भूतत्व विभाग और सामान्य प्रशासन विभाग से संबंधित शिकायतें सुनेंगे।

जनता दरबार में मुख्यमंत्री कार्यक्रम का आयोजन मुख्यमंत्री सचिवालय स्थित संवाद के पास बनाए गए नए हॉल में लगातार किया जा रहा है। इस दौरान कोरोना गाइडलन का पूरी तरह से पालन किया जाता है। मुख्यमंत्री के जनता दरबार में पहुंचने वाले फरियादियों को ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन करना पड़ता है। जिन फरियादियों ने वैक्सीनेशन कराया है उन्हें ही जनता दरबार में आने की इजाजत दी जाती है।

हर महीने के पहले तीन सोमवार को मुख्यमंत्री नीतीश कुमार फरियादियों से मुलाकात करते हैं। इस जन सुनवाई के दौरान में अलग-अलग विभागों के मंत्री और अधिकारी भी जनता दरबार में मौजूद रहते हैं। जनता दरबार में आने वाली शिकायतों का तुरंत निपटारा हो इसकी पहल मुख्यमंत्री की तरफ से की जाती है।

पढ़ें :- मुकेश सहनी ने संजय जायसवाल पर निशाना साधा, कही ये बात, पढ़ें
इन टॉपिक्स पर और पढ़ें:
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें Facebook, YouTube और Twitter पर फॉलो करे...
Booking.com
Booking.com
Booking.com
Booking.com