1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तर प्रदेश
  3. Yogi Adityanath के हेलिकॉप्टर की Emergency Landing, लखनऊ जाते समय पक्षी टकराया

Yogi Adityanath के हेलिकॉप्टर की Emergency Landing, लखनऊ जाते समय पक्षी टकराया

यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ के हेलिकॉप्टर की इमरजेंसी लैंडिंग कराई गई। वह वाराणसी से लखनऊ जा रहे थे।

By इंडिया वॉइस 

Updated Date

उत्तर प्रदेश, 26 जून 2022। यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ के हैलिकॉप्टर की अचानक इमरजेंसी लैंडिंग कराई गई। जानकारी मिली है कि उनके हेलिकॉप्टर से पक्षी टकरा गया था, इस वजह से सुरक्षा के चलते उनके हेलिकॉप्टर की इमरजेंसी लैंडिंग कराई गई। फिलहाल सीएम योगी पूरी तरह से सुरक्षित हैं। इसके बाद सीएम स्टेट प्लेन के द्वारा लखनऊ के लिए रवाना होंगे।

पढ़ें :- वृन्दावन में BJP विधायक और DSP में तीखी बहस, वर्दी उतरवाने की धमकी का वीडियो वायरल
योगी के सीएम योगी आदित्यनाथ गुरु पूर्णिमा में होने वाले महोत्सव कार्यक्रम का जायजा लेने के लिए वाराणसी पहुंचे थे। इसके अलावा पीएम मोदी के होने वाले कार्यक्रम की तैयारियों को देखने के लिए सीएम योगी वाराणसी में गये थे। निकलने से पहले सीएम काशी विश्वनाथ मंदिर में पूजा की थी।

उड़ान के करीब 20 मिनट बाद ही टकराया पक्षी

–  8.55 सुबह – सीएम योगी आदित्यनाथ वाराणसी के सर्किट हाउस से पुलिस लाइन हेलिपैड के लिए निकले।

– 9.10 सीएम पर हेलीपैड से लखनऊ के लिए हुए रवाना।

– 9.16 पर पक्षी टकराने के बाद इमरजेंसी लैंडिंग कराया गया।

पढ़ें :- वायु सेना बैंड की देशभक्तिमयी धुनों से रोशन हुआ प्रयागराज, लोकप्रिय वाद्य संगीत की प्रस्तुतियां रहीं शामिल 

– 9.20 पर वापस सर्किट हाउस पहुंचे।

– 10.30 इसके बाद सीएम स्टेट प्लेन से रवाना होने के वाराणसी एयरपोर्ट के लिए निकले।

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें Facebook, YouTube और Twitter पर फॉलो करे...
Booking.com
Booking.com