1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तर प्रदेश
  3. भगवान श्रीकृष्ण के दर्शन से मथुरा दौरे की शुरुआत, सीएम योगी ने जन्मभूमि पर की पूजा

भगवान श्रीकृष्ण के दर्शन से मथुरा दौरे की शुरुआत, सीएम योगी ने जन्मभूमि पर की पूजा

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ मंगलवार की सुबह करीब 11 बजे मथुरा पहुंचे. उन्होंने सबसे पहले श्रीकृष्ण जन्मभूमि पर ठाकुरजी के दर्शन किए.धर्मनगरी को 822 करोड़ की विकास परियोजनाओं की सौगात दी.

By इंडिया वॉइस 

Updated Date

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने अपने मथुरा दौरे की शुरुआत श्रीकृष्ण जन्मभूमि पर ठाकुरजी के दर्शन करने से की, मंगलवार की सुबह करीब 11 बजे महाविद्या रामलीला मैदान में हेलीकॉप्टर से उतरे मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ कार से सीधे श्रीकृष्ण जन्मभूमि पहुंचे. उन्होंने गर्भगृह में भगवान श्रीकृष्ण के दर्शन किए. इसके बाद मुख्यमंत्री योगी ने भागवत भवन में विधि-विधान से पूजा-अर्चना की. यहां से सीएम कार्यक्रम स्थल के लिए रवाना हो गए.

पढ़ें :- राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले में यूपी सरकार ने श्रीराम जन्मभूमि ट्रस्ट को सौंपी SIT की फाइनल रिपोर्ट

बता दें कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ डेढ़ महीने में दूसरी बार मथुरा दौरे पर आए हैं.वे यहां सेठ बीएन पोद्दार इंटर कॉलेज में आयोजित भाजपा प्रबुद्ध वर्ग सम्मेलन में शामिल होने आए हैं. इस दौरान मुख्यमंत्री धर्मनगरी को 822 करोड़ की विकास परियोजनाओं की सौगात भी दी. कार्यक्रम से पहले सीएम योगी श्रीकृष्ण जन्मभूमि पर पहुंचे. उन्होंने गर्भगृह में भगवान श्रीकृष्ण की पूजा-अर्चना की. भागवत भवन में श्रीराधाकृष्ण युगल सरकार की आरती उतारी.

पढ़ें :- Banda : आवासीय विद्यालय में दो बच्चों की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की सुरक्षा में 1080 जवान तैनात किए हैं. चप्पे-चप्पे पर पुलिस की मुस्तैदी के साथ ही खुफिया तंत्र भी सक्रिय है. सोमवार शाम को पुलिस लाइन में डीएम पुलकित खरे और एसएसपी शैलेष कुमार पांडेय ने जवानों को सतर्क, सजग रहने के निर्देश दिए.

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें Facebook, YouTube और Twitter पर फॉलो करे...
Booking.com
Booking.com