1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तर प्रदेश
  3. मैनपुरी के मैदान में आज CM योगी भरेंगे हुंकार, करहल में पहली चुनावी सभा, पढ़ें

मैनपुरी के मैदान में आज CM योगी भरेंगे हुंकार, करहल में पहली चुनावी सभा, पढ़ें

सीएम योगी आदित्यनाथ आज (28 नवंबर) को मैनपुरी में चुनावी सभा को संबोधित करेंगे। यहां पर सीएम आदित्यनाथ की पहली चुनावी करहल विभानसभा क्षेत्र में होगी।

By इंडिया वॉइस 

Updated Date

सीएम योगी आदित्यनाथ आज (28 नवंबर) को मैनपुरी में चुनावी सभा को संबोधित करेंगे। यहां पर सीएम आदित्यनाथ की पहली चुनावी करहल विभानसभा क्षेत्र में होगी। करहल से समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव विधायक हैं। करहल में ही प्रचार के दौरान उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने वर्ष 2024 का लोकसभा चुनाव कन्नौज से लडऩे का संकेत दिया था।

पढ़ें :- '12 बजे सोकर उठते थे, 2 बजे तक तैयार होते थे, 5 बजे तक जिम...', अखिलेश यादव पर CM योगी का तंज

सपा के सरंक्षक मुलायम सिंह के निधन के कारण खाली मैनपुरी सीट पर सपा ने पूरी तातकत झोंक दी है। पूर्व सांसद डिंपल यादव  को प्रत्याशी घोषित करने के बाद से ही अखिलेश यादव अपने पूरे खानदान के साथ प्रचार में लगे हैं।

मैनपुरी लोकसभा उप चुनाव को नाक का सवाल मानकर अखिलेश यादव ने चाचा शिवपाल सिंह यादव   को भी मनाने में सफलता प्राप्त कर ली है। इसके साथ ही प्रदेश भर से समाजवादी पार्टी के सभी दिग्गज मैनपुरी के मोर्चे पर लगे हैं।

बीजेपी ने इटावा से सांसद रहे रघुराज सिंह शाक्य  को मैदान में उतारा है। लोकसभा के उप चुनाव में भाजपा के रघुराज सिंह शाक्य समाजवादी पार्टी की डिंपल यादव के खिलाफ मैदान में हैं। यहां पर भारतीय जनता पार्टी तथा समाजवादी पार्टी के बीच में सीधा मुकाबला है।

पढ़ें :- 'बिना बेईमानी के जनता कितना वोट देगी...', उपचुनाव के नतीजों पर बोले अखिलेश यादव
इन टॉपिक्स पर और पढ़ें:
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें Facebook, YouTube और Twitter पर फॉलो करे...
Booking.com
Booking.com