1. हिन्दी समाचार
  2. बिज़नेस
  3. दिल्ली में फिर बढ़े CNG-PNG के रेट, जानिए आज के रेट, पढ़ें

दिल्ली में फिर बढ़े CNG-PNG के रेट, जानिए आज के रेट, पढ़ें

दिल्ली में एक बार फिर सीएनजी में एक बार फिर तेजी देखी गई है। शनिवार से सीएनजी की 95 पैसे महंगी मिलेगी। अभी तक दिल्ली में सीएनजी के लिए 78.61 रुपये प्रति किलो के लिए चुकाने पड़ते, जबकि अब 79.56 रूपये प्रति किलो चुकाने होंगे।

By इंडिया वॉइस 

Updated Date

दिल्ली में एक बार फिर सीएनजी में एक बार फिर तेजी देखी गई है। शनिवार से सीएनजी की 95 पैसे महंगी मिलेगी। अभी तक दिल्ली में सीएनजी के लिए 78.61 रुपये प्रति किलो के लिए चुकाने पड़ते, जबकि अब 79.56 रूपये प्रति किलो चुकाने होंगे। नई कीमत शनिवार सुबह छह बजे से लागू होंगी। इससे पहले आठ अक्टूबर को सीएनजी के दाम में तीन रुपये प्रति किलो की वृद्धि हुई थी

पढ़ें :- कम बजट में बेस्ट इलेक्ट्रिक कारें 2026: Tata Tiago EV, MG Comet EV और Tigor EV पूरी जानकारी

सीएनजी के दामों में इससे पहले भी बढ़ोतरी हो चुकी है, दिवाली से पहले ही लोगों को ये बड़ा झटका लगा था। उस समय IGL ने दामों से 3 रुपये की बढ़ोतरी की थी। वहीं, PNG के दामों में भी तब 3 रुपये की बढ़ोतरी हुई थी।

सीएनजी के दामों में इतनी जल्दी बढ़ोतरी होना आम लोगों पर बड़ा बोझ डालेगा। इसके चलते कैब सर्विस देने वाली कंपनियां भी अपने दाम बढ़ा सकती हैं। ओला-उबर जैसी कैब कंपनिया पहले भी ऐसा कर चुकी हैं। वहीं ऑटो से सफर करने वाले लोगों के लिए भी यह इजाफा महंगाई का बोझ बढ़ा सकता है।

बता दें कि भारत में उत्पादित गैस की कीमतों में कमी या इजाफा दोनों की केंद्र सरकार तय करती है, इसके किसी प्राइवेट कंपनी का हाथ नहीं होता है। सरकार एक साल में दो बार कीमतों में बदलाव करती है। पहला बदलाव 31 मार्च को होता है जबकि दूसरा बदलाव 30 सितंबर को किया जाता है। दामों में पहली बढ़ोत्तरी 1 अप्रैल से 30 सितंबर के बीच होती है जबकि दूसरी 1 अक्टूबर से 30 मार्च के बीच लागू होती है।

पढ़ें :- आनंत अंबानी का 31वां जन्मदिन: भजन संध्या के साथ सादगी और परंपरा का संगम
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें Facebook, YouTube और Twitter पर फॉलो करे...
Booking.com
Booking.com