Booking.com

राज्य

  1. हिन्दी समाचार
  2. राजनीति
  3. हरियाणाः कांग्रेसियों ने मनाया पार्टी का स्थापना दिवस, केंद्र सरकार पर लगाया संविधान खत्म करने का आरोप

हरियाणाः कांग्रेसियों ने मनाया पार्टी का स्थापना दिवस, केंद्र सरकार पर लगाया संविधान खत्म करने का आरोप

कांग्रेस भवन कुरूक्षेत्र में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने कांग्रेस पार्टी के 139वें स्थापना दिवस को मनाया। पूर्वमंत्री अशोक अरोड़ा, लाडवा विधायक मेवा सिंह व कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने कांग्रेस भवन कुरूक्षेत्र में राष्ट्रीय ध्वज भी फहराया।

By Rakesh 

Updated Date

कुरुक्षेत्र। कांग्रेस भवन कुरूक्षेत्र में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने कांग्रेस पार्टी के 139वें स्थापना दिवस को मनाया। पूर्वमंत्री अशोक अरोड़ा, लाडवा विधायक मेवा सिंह व कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने कांग्रेस भवन कुरूक्षेत्र में राष्ट्रीय ध्वज भी फहराया।

पढ़ें :- सपा सांसद डिंपल यादव का बड़ा बयानः समाजवादी पार्टी ही कर सकती है भाजपा का सामना, कहा- हारे हुए स्वामी प्रसाद मौर्य को सपा ने MLC  बनाया

इस मौके पर पूर्वमंत्री अशोक अरोड़ा व लाडवा विधायक मेवा सिंह ने कहा कि आज पूरे देश के अंदर कांग्रेस पार्टी अपना 139वां स्थापना दिवस मना रही है। कांग्रेस की स्थापना ऐसे समय में हुई थी जब देश गुलाम था। देश की आजादी की लड़ाई कांग्रेस पार्टी के नेताओं ने महात्मा गांधी के नेतृत्व में बहुत लंबे समय तक लड़ी।

कहा कि जब देश आजाद हुआ तो उस समय भी कांग्रेस पार्टी व देश के सामने बहुत चुनौतियां थी। जो देश अलग-अलग भाषाओं,अलग-अलग संस्कृति का देश था और जिस देश में खाने के लिए अनाज भी बाहर से मंगवाना पड़ता था। इसीलिए अंग्रेज जाते-जाते कह रहे थे कि यह देश कैसे चलाएंगे।

परंतु कांग्रेस पार्टी व उस समय के प्रधानमंत्री पंडित जवाहरलाल नेहरू ने चुनौतियों का सामना किया और देश के संविधान की जिम्मेदारी बाबा साहेब डॉक्टर भीमराव अंबेडकर को सौंपी। हमारे देश में अगर बराबरी का अधिकार मिला तो वह बाबा साहब द्वारा लिखे संविधान के द्वारा मिले हैं।

कहा- कांग्रेस पार्टी व देश के संविधान ने दिया है सभी को समान अधिकार 

पढ़ें :- सुप्रीम कोर्ट का फैसला: चंडीगढ़ में AAP का मेयर, कार्यकर्ताओं में जश्न

कहा कि आज देश में सभी को समान नागरिक अधिकार मिला है। कहा कि सभी को समान अधिकार कांग्रेस पार्टी व देश के संविधान ने दिया है। उन्होंने मौजूदा सरकार पर निशान साधते हुए कहा कि जो संविधान हमें समान नागरिक अधिकार देता है। आज मौजूदा सरकार उसको ही खत्म करने पर लगी हुई है।

कांग्रेस पार्टी ने हमेशा चुनौतियों को स्वीकारा है। इस चुनौती को भी स्वीकार करते हुए और आज स्थापना दिवस के अवसर पर देश के संविधान व नागरिकों के सम्मान को बचाने का संकल्प लेते हैं।

इन टॉपिक्स पर और पढ़ें:
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें Facebook, YouTube और Twitter पर फॉलो करे...
Booking.com
Booking.com
Booking.com
Booking.com