मुख्य सामग्री पर जाएँ

इंडिया वॉइस

Breaking News सभी अपडेट
बिहार

बिहार में अपराधी कर रहे टार्गेट किलिंग, सरकार दे रही संरक्षण: चिराग पासवान

इंडिया वॉइस

एलजेपी के अध्यक्ष चिराग पासवान ने महागठबंधन की सरकार पर एक बार फिर निशाना साधा है । उन्होंने कहा कि बिहार में अब टारगेट किलिंग हो रही है।

शेयर करें

एलजेपी के अध्यक्ष चिराग पासवान ने महागठबंधन की सरकार पर एक बार फिर निशाना साधा है । उन्होंने कहा कि बिहार में अब टारगेट किलिंग हो रही है। अपराध और अपराधियों को सरकार संरक्षण दे रही है। उन्होंने सीएम नीतीश कुमार और जिला प्रशासन को निशाने पर लिया। दरअसल, चिराग मधेपुरा में शहीद चौकीदार गुरुदेव पासवान के स्वजनों से मिलने पहुंचे थे। इसी दौरान उन्होंने ये तमाम बातें कही

खबर मधेपुरा के सदर प्रखंड क्षेत्र के भेलवा स्थित सखुआ गांव की है। जैसे ही चिराग पासवान पहुंचे मृतक के स्वजन उनसे गले लग गए और दहाड़ मारकर रोने लगे। मौके पर हालात ऐसे रहे कि चिराग की आंखें भी नम हो गई। चिराग ने ढांढस बंधाते हुए बिहार की नई सरकार पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने परिवार को हर संभव मदद का आश्वासन भी दिया

गौरतलब हो कि बीते दिनों अपराधियों को पकड़ने के अपराधियों ने चौकीदार गुरुदेव पासवान को गोली मारकर मौत के घाट उतार दिया था। इसके बाद चिराग पासवान चौकीदार के घर पहुंचे। चिराग ने कहा कि इस घटना की जानकारी बिहार के मुख्यमंत्री और डीजीपी तक दूंगा और अपराधियों को जल्द से जल्द सजा हो इसकी मांग करूंगा।

शेयर करें