1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तर प्रदेश
  3. आजादी का अमृत महोत्सवः सीआरपीएफ जवानों ने वाराणसी में निकाली बाइक तिरंगा यात्रा

आजादी का अमृत महोत्सवः सीआरपीएफ जवानों ने वाराणसी में निकाली बाइक तिरंगा यात्रा

बुधवार को पहड़िया स्थित सीआरपीएफ के 95वीं बटालियन मुख्यालय से अफसरों के नेतृत्व में जवानों ने बाइक तिरंगा यात्रा निकाली।

By इंडिया वॉइस 

Updated Date

वाराणसी, 10 अगस्त 2022। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के आह्वान पर लोग घर-घर तिरंगा फहराने की तैयारी के साथ-साथ लोगों को जागरूक करने के लिए तिरंगा यात्रा भी निकाल रहे हैं। बुधवार को पहड़िया स्थित सीआरपीएफ के 95वीं बटालियन मुख्यालय से अफसरों के नेतृत्व में जवानों ने बाइक तिरंगा यात्रा निकाली। यह तिरंगा यात्रा मवईया, आशापुर चौराहा, हवेलियां, सारनाथ होते हुए पुनः पहाड़िया स्थित सीआरपीएफ के कैंप कार्यालय पर समाप्त हुआ। तिरंगा यात्रा का नेतृत्व बटालियन के कमांडेंट अनिल कुमार बिष्ट एवं डीआईजी सुरेंद्र कुमार चौधरी (सीआरपीएफ) ने किया।

पढ़ें :- पश्चिम बंगाल में BJP vs TMC: क्या पूरा होगा जनसंघ का सपना या कायम रहेगा ममता का किला?

उधर, पिंडरा तहसील मुख्यालय पर जिलाधिकारी कौशलराज शर्मा के निर्देश पर उप जिलाधिकारी पुष्पेंद्र पटेल ने 22 हजार तिरंगा हर घर पर फहराने के लिए सभी लेखपालों तथा कानूनगो के साथ प्रतिज्ञा ली। आजादी के अमृत महोत्सव पर हर घर पर तिरंगा फहराने के लिए लोगों से अपील कर उप जिलाधिकारी ने स्वतंत्रता दिवस के राष्ट्रीय पर्व पर आपसी सौहार्द बनाये रखने के साथ पर्व को हर्षोल्लास के साथ मनाने की अपील भी की। इस मौके पर उप जिलाधिकारी पुष्पेंद्र पटेल, तहसीलदार विकास कुमार पांडेय, नायब तहसीलदार साक्षी राय, कानूनगो, लेखपाल आदि मौजूद रहे।

आजादी के अमृत महोत्सव के तहत प्रधानमंत्री मोदी के आह्वान पर 13 से 15 अगस्त तक घर-घर तिरंगा हर-घर तिरंगा का आयोजन किया जा रहा है। इस अभियान में सामाजिक संस्था सुबह-ए-बनारस क्लब एवं लक्ष्मी हॉस्पिटल ने भी बुधवार को भागीदारी की। संस्था के अध्यक्ष मुकेश जायसवाल, हॉस्पिटल के प्रबंध निदेशक डॉ.अशोक कुमार राय, संरक्षक प्रमुख उद्यमी विजय कपूर और अन्य सामाजिक कार्यकर्ताओं ने मैदागिन स्थित हरिश्चंद्र बालिका इंटरमीडिएट कॉलेज के परिसर में हर घर तिरंगा फहराने के लिए छात्राओं के साथ शपथ ली। कॉलेज की प्रधानाचार्या डॉ. प्रियंका तिवारी ने कहा कि तिरंगे के प्रति प्यार एवं सम्मान दिखाने के लिए 13 से 15 अगस्त तक सभी लोग अपने-अपने घरों पर तिरंगा फहराएं और दूसरों को भी ऐसा करने के लिए प्रेरित करें।

सामाजिक कार्यकर्ताओं ने कहा कि बच्चों के सार्थक प्रयास और हम सबके पहल से ही घर-घर तिरंगा फहराने का अभियान सफल होगा। हमें इस बात का मनन भी करना होगा कि दो अगस्त का हमारे तिरंगे से विशेष संबंध होता है। इसी दिन पिंगली वेंकैया की जयंती रहती है, जिन्होंने हमारे राष्ट्रीय ध्वज को डिजाइन किया था। उनकी जयंती हम श्रद्धापूर्वक मनाते हैं। साथ ही साथ अपने राष्ट्रध्वज की बात करते हुए हमें महान क्रांतिकारी मैडम कामा को भी याद करना होगा, जिनका तिरंगे को आकार देने में बहुत महत्वपूर्ण भूमिका रही है।

पढ़ें :- फतेहपुर ‘चाय वाला’ विवाद क्या है? अखिलेश यादव बयान पूरा मामला समझें
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें Facebook, YouTube और Twitter पर फॉलो करे...
Booking.com
Booking.com