Booking.com

राज्य

  1. हिन्दी समाचार
  2. देश
  3. मुंबई में हैवानियतः महिला मित्र को आरी से काटा, शव के कई टुकड़े कर कूकर में उबाला

मुंबई में हैवानियतः महिला मित्र को आरी से काटा, शव के कई टुकड़े कर कूकर में उबाला

महाराष्ट्र में एक शख्स ने अपनी महिला मित्र का बेरहमी से कत्ल कर दिया। उसने हैवानियत की सारी हदें पार कर दी। मुंबई के मीरा रोड इलाके में 56 साल के व्यक्ति ने अपने साथ लिव-इन रिलेशनशिप में रह रही 32 साल की महिला के टुकड़े-टुकड़े कर दिए।

By Rajni 

Updated Date

मुंबई। महाराष्ट्र में एक शख्स ने अपनी महिला मित्र का बेरहमी से कत्ल कर दिया। उसने हैवानियत की सारी हदें पार कर दी। मुंबई के मीरा रोड इलाके में 56 साल के व्यक्ति ने अपने साथ लिव-इन रिलेशनशिप में रह रही 32 साल की महिला के टुकड़े-टुकड़े कर दिए।

पढ़ें :- हरियाणाः ट्रक ने तीन युवकों को कुचला, तीनों की मौत, परिजनों में कोहराम

आरोपी शव के टुकड़ों को कुकर में उबालता था और फिर मिक्सर में पीसता था। आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है और घर से हत्या में प्रयुक्त सभी सामग्री जब्त कर ली गई है।

पुलिस उपायुक्त, जोन I जयंत बाजबले ने बताया कि मीरा रोड पर एक घर से बदबू की सूचना मिलने पर देखा तो वहां महिला का शव मिला। पुलिस की जांच में पता चला कि मनोज और सरस्वती यहां लिव-इन में रहते थे। मनोज ने पेड़ काटने की आरी खरीदी थी। जिससे वह महिला के टुकड़े-टुकड़े करता था और फिर वह उन्हें कूकर में उबाल कर प्लास्टिक के बैग में भर देता था।

मामला मुंबई के मीरा रोड स्थित नया नगर पुलिस स्टेशन की गीता-आकाशदीप सोसायटी का है। सोसायटी के 7वें फ्लोर पर 56 वर्षीय मनोज साहनी अपने 36 वर्षीय प्रेमिका सरस्वती वैद्द के साथ लंबे समय से लिव-इन रिलेशनशिप में रह रहा था। इस बीच कुछ दिनों से आसपास के लोगों को मनोज के फ्लैट से दुर्गंध आ रही थी। जिसके बाद लोगों ने पुलिस को इसकी सूचना दी।

विवाद पर आरोपी ने उठाया खौफनाक कदम

पढ़ें :- पंजाबः हेरोइन के साथ ड्रग तस्कर को किया गिरफ्तार, दो साथी फरार

लोगों की सूचना पर पुलिस जब मनोज के फ्लैट पर पहुंची तो पुलिस ने देखा कि घर में महिला के शव के टुकड़े पड़े थे। यह देखकर पुलिस के होश उड़ गए। पुलिस ने आरोपी को मौके से तुरंत गिरफ्तार कर लिया। पुलिस के अनुसार मनोज और सरस्वती का किसी बात पर विवाद हो गया था।

इस दौरान गुस्से में मनोज ने सरस्वती की हत्या कर दी। इसके बाद आरोपी ने शव को कई टुकड़ों में काट दिया। आरोपी ने बदबू व शव मिटाने के लिए शव के टुकड़ों को प्रेशर कुकर में भी उबाला। पुलिस हत्या के कारणों की जांच में जुट गई है।

इन टॉपिक्स पर और पढ़ें:
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें Facebook, YouTube और Twitter पर फॉलो करे...
Booking.com
Booking.com
Booking.com
Booking.com