Booking.com

राज्य

  1. हिन्दी समाचार
  2. बिहार
  3. औरंगाबाद में छठ का प्रसाद बनाते वक्त सिलेंडर हुआ ब्लास्ट, 7 जवान आग बुझाने के क्रम में झुलस, पढ़ें

औरंगाबाद में छठ का प्रसाद बनाते वक्त सिलेंडर हुआ ब्लास्ट, 7 जवान आग बुझाने के क्रम में झुलस, पढ़ें

बिहार के औरंगाबाद में उस अफरा-तफरी मच गई, जब रसोई गैस का सिलेंडर ब्लास्ट हो गया और इसमें 25 लोग झुलस गए। वही, आग लगने की सूचना पर पहुंची पुलिस की टीम के 7 जवान भी आग बुझाने के क्रम में झुलस गए।  

By इंडिया वॉइस 

Updated Date

बिहार के औरंगाबाद में उस अफरा-तफरी मच गई, जब रसोई गैस का सिलेंडर ब्लास्ट हो गया और इसमें 25 लोग झुलस गए। वही, आग लगने की सूचना पर पहुंची पुलिस की टीम के 7 जवान भी आग बुझाने के क्रम में झुलस गए।

पढ़ें :- अमित शाह का दो दिवसीय बिहार दौरा,कई कार्यक्रमों लेंगे भाग, पढ़ें

वही, पुलिस ने सभी घायलों को तुरंत सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां अस्पताल में इनका इलाज चल रहा है। फिलहाल, घायलों की स्थिति खतरे से बाहर बताई जा रही है।

दरअसल, यह घटना औरंगाबाद के शाहगंज मुहल्ले की है, जहां अनिल गोस्वामी के घर महिलाएं छठ का प्रसाद बना रही थीं।

तभी सिलेंडर से गैस रिसाव के कारण घर में आग लग गई। आग लगने की खबर मिलते ही आस-पड़ोस के लोग भी आग बुझाने पहुंच गए।

इसी बीच सूचना पाकर नगर थाना की पुलिस की गश्ती टीम भी वहां पहुंच गई और पुलिस कर्मी आग बुझाने का प्रयास करने लगे। मगर इसी दौरान सिलिंडर ब्लास्ट कर गया, जिसकी चपेट में 7 पुलिस वाले समेत कुल लगभग 25 लोग आ गये और झुलस गए।

पढ़ें :- मुकेश सहनी ने संजय जायसवाल पर निशाना साधा, कही ये बात, पढ़ें

फिलहाल घायलों का सदर अस्पताल में इलाज चल रहा है। हालांकि, इनमें से 10 को बेहतर इलाज के लिए रेफर किया गया है। चिकित्सकों के मुताबिक, इन सबों का प्राथमिक उपचार कर दिया गया है और सभी की स्थिति सामान्य है। वहीं जिला प्रशासन ने ऐसे मौकों पर लोगों से सावधान रहने की अपील की है और कहा है कि सावधानी से आगजनी के खतरों को टाला जा सकता है।

इन टॉपिक्स पर और पढ़ें:
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें Facebook, YouTube और Twitter पर फॉलो करे...
Booking.com
Booking.com
Booking.com
Booking.com