1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तर प्रदेश
  3. यूपीः लखीमपुर में डकैतों ने महिला को बंधक बनाकर डाली लाखों की डकैती, नकदी व जेवर लूटा

यूपीः लखीमपुर में डकैतों ने महिला को बंधक बनाकर डाली लाखों की डकैती, नकदी व जेवर लूटा

यूपी के लखीमपुर जिले के मितौली थाना क्षेत्र के अवधपुर गांव में पांच बदमाशों ने डकैती डाली। डकैत लाखों का माल लूटकर फरार हो गए। नकाबपोश बदमाशों ने महिला को बंधक बनाकर जमकर लूटपाट की। बदमाशों ने तमंचे की नोक पर 40 हजार की नकदी, करीब दो लाख के जेवर लूटे।

By Rakesh 

Updated Date

लखीमपुर खीरी। यूपी के लखीमपुर जिले के मितौली थाना क्षेत्र के अवधपुर गांव में पांच बदमाशों ने डकैती डाली। डकैत लाखों का माल लूटकर फरार हो गए। नकाबपोश बदमाशों ने महिला को बंधक बनाकर जमकर लूटपाट की। बदमाशों ने तमंचे की नोक पर 40 हजार की नकदी, करीब दो लाख के जेवर लूटे।

पढ़ें :- Aaj Ka Rashifal: हृदय और BP पर असर, रहें सतर्क

बदमाशों ने बंधक बनाकर महिला की पिटाई भी की। बंधक महिला से कपड़े की दुकान की चाभी लेकर दुकान में रखी नकदी भी लूट ले गए। लूट की घटना को अंजाम देने के बाद बदमाशों ने कपड़े की दुकान और जनसेवा केंद्र में आग लगा दी। जिससे लाखों का सामान जलकर राख हो गया। सूचना पर पहुंची पुलिस मामले की जांच पड़ताल में जुटी है।

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें Facebook, YouTube और Twitter पर फॉलो करे...
Booking.com
Booking.com