मुख्य सामग्री पर जाएँ

इंडिया वॉइस

Breaking News सभी अपडेट
देश

Big News: राजस्थान के दौसा में PM मोदी के दौरे से 2 दिन पहले भारी मात्रा में विस्फोटक मिलने से हड़कंप, दौसा पुलिस अलर्ट

इंडिया वॉइस

Rajasthan News: राजस्थान के दौसा से एक बड़ी खबर सामने आई है, PM मोदी के दौरे से 2 दिन पहले करीब 1000 किलोग्राम विस्फोटक मिलने से हड़कंप मच गया है.एक संदिग्ध पिकअप सदर थाना पुलिस को दिखाई दी जिसका जांच करने पर भारी मात्रा में विस्फोटक सदर थाना पुलिस कोफिलहाल पुलिस आरोपी से पूछताछ कर रही है.

शेयर करें

Dausa News: राजस्थान के दौसा से एक बड़ी खबर सामने आई है, PM मोदी के दौरे से 2 दिन पहले करीब 1000 किलोग्राम विस्फोटक मिलने से हड़कंप मच गया है.एक संदिग्ध पिकअप सदर थाना पुलिस को दिखाई दी जिसका जांच करने पर भारी मात्रा में विस्फोटक के साथ ही 65 इलेक्ट्रिक डेटोनेटर, 360 विस्फोटक गुल्ले और 13 कनेक्टिंग वायर बरामद किए.

पुलिस ने विस्फोटक, वाहन को जब्त कर आरोपी राजेश मीणा को गिरफ्तार कर लिया है.प्राथमिक पूछताछ में आरोपी ने यह विस्फोटक खनन के लिए ले जाने की बात कही है, पुलिस पूछताछ में यह जानने की कोशिश कर रही है कि आखिर यह विस्फोटक कहां से आया और क्या वाकई खनन के लिए सप्लाई होना था. इधर, कार्यक्रम स्थल पर एसपीजी पहुंच चुकी है और तमाम इंतजाम देख रही है.

गौरतलब है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 12 फरवरी को धनावड आएंगे और दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेस वे के पहले चरण में तैयार सोहना दौसा खंड का उद्घाटन करेंगे. इस कार्यक्रम में केंद्रीय परिवहन मंत्री नितिन गडकरी के साथ कई गणमान्यों के उपस्थित रहने की संभावना है. इस आयोजन से कुछ पहले ही विस्फोटक मिलने के बाद पुलिस और प्रशासन पूरी तरह अलर्ट हो गया है. पीएम के दौरे को लेकर चौकसी बरती जा रही है.

इधर, प्रधानमंत्री के जनसभा स्थल को एसपीजी ने अपनी सुरक्षा में ले लिया है और प्रधानमंत्री की जनसभा स्थल धनावड में सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम हैं.दौसा जिले में स्थित ऐतिहासिक मीणा हाईकोर्ट में पीएम का कार्यक्रम होने वाला है, जहां भव्य पंडाल, पार्किंग और सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए जा रहे हैं.

शेयर करें