मुख्य सामग्री पर जाएँ

इंडिया वॉइस

Breaking News सभी अपडेट
उत्तर प्रदेश

रायबरेली में डीसीएम और कार की आमने-सामने भिडंत, दो की मौत, दो गंभीर

HO BUREAU

यूपी के रायबरेली जिले में लखनऊ-प्रयागराज मार्ग पर भीषण सड़क हादसा हो गया। यहां डीसीएम और कार की आमने-सामने भिडंत में दो की मौत हो गई जबकि दो बुरी तरह ज़ख़्मी हो गए। मृतक और घायल सभी कार सवार बताए जा रहे हैं। हादसा भदोखर थाना क्षेत्र अन्तर्गत लखनऊ-प्रयागराज मार्ग पर कुचरिया गांव के पास हुआ।

road accident
शेयर करें

रायबरेली। यूपी के रायबरेली जिले में लखनऊ-प्रयागराज मार्ग पर भीषण सड़क हादसा हो गया। यहां डीसीएम और कार की आमने-सामने भिडंत में दो की मौत हो गई जबकि दो बुरी तरह ज़ख़्मी हो गए। मृतक और घायल सभी कार सवार बताए जा रहे हैं। हादसा भदोखर थाना क्षेत्र अन्तर्गत लखनऊ-प्रयागराज मार्ग पर कुचरिया गांव के पास हुआ।

यहां प्रयागराज से लखनऊ जा रहे कार सवार चार युवकों को सामने से आ रही डीसीएम ने जोरदार टक्कर मार दी है। जिससे कार सवार सोम प्रकाश की मौके पर ही मौत हो गई।

वहीं किशन की अस्पताल में इलाज के दौरान मौत हो गई। जबकि कार में बैठे अन्य दो युवक विनय केसरवानी व रोशन पटेल गंभीर घायल हो गए। दोनों घायलों का जिला अस्पताल में इलाज जारी है। सभी प्रयागराज के करछना निवासी बताए गए हैं।

शेयर करें