1. हिन्दी समाचार
  2. क्षेत्रीय
  3. DCW chief स्वाति मालीवाल को दिल्ली में एम्स के सामने एक कार ड्राइवर ने 10-15 मीटर तक घसीटा, शख्स अरेस्ट

DCW chief स्वाति मालीवाल को दिल्ली में एम्स के सामने एक कार ड्राइवर ने 10-15 मीटर तक घसीटा, शख्स अरेस्ट

DCW Chief Swati Maliwal Dragged By Car: DCW Chairperson स्वाति मालीवाल को दिल्ली में एम्स के गेट नंबर दो के सामने एक कार ड्राइवर ने 10-15 मीटर दूरी तक घसीटा और नशे में धुत व्यक्ति ने बतसलूकी भी की. दिल्ली पुलिस मामले में कार्रवाई कर रही है.

By इंडिया वॉइस 

Updated Date

DCW Chief Swati Maliwal Dragged By Car: DCW Chairperson स्वाति मालीवाल को कार से घसीटे जाने और बत्तमीजी करने का मामला सामने आया है. आरोप है कि नशे में धुत एक कार चालक ने दिल्ली में एम्स के गेट नंबर दो के सामने स्वाति मालीवाल को 10 से 15 मीटर तक घसीटा. दिल्ली पुलिस मामले में कार्रवाई कर रही है.

पढ़ें :- CJP के संस्थापक अभिजीत दिपके को मिली जमानत, शांति बनाए रखने की शर्त

दिल्ली पुलिस के मुताबिक, घटना तड़के 3.11 बजे की है. एम्स के गेट नंबर दो के सामने कार चालक ने स्वाति मालीवाल से उसकी गाड़ी में बैठने के लिए कहा. मालीवाल जब उसे फटकार लगा रही थीं तभी कार चालक हरिशचंद्र ने गाड़ी का शीशा ऊपर चढ़ा लिया. इससे स्वाति मालीवाल का हाथ गाड़ी में फंस गया. इसके बाद कार चालक ने उन्हें 10 से 14 मीटर तक घसीटा.

नशे में धुत था आरोपी

पुलिस के मुताबिक, 47 वर्षीय हरिशचंद्र नशे की हालत में था और उसे गिरफ्तार कर लिया गया है. उसके खिलाफ एक एफआईआर दर्ज कर ली गई है. आरोपी और पीड़िता की मेडिकल जांच कर ली गई है. घटना तब हुई जब स्वाति मालीवाल उसी जगह फुटपाथ पर अपनी टीम के साथ खड़ी थीं.

स्वाति मालीवाल ने बताई ये आपबीती

पढ़ें :- 'आपकी दीदी आपके साथ खड़ी है...', दिपके की हिरासत पर ममता बनर्जी का दिल्ली पुलिस पर हमला

मामले पर स्वाति मालीवाल का ट्वीट भी आया है. गुरुवार (19 जनवरी) को दोपहर 2:41 बजे स्वाति मालीवाल ने ट्वीट किया, ”कल देर रात मैं दिल्ली में महिला सुरक्षा के हालात इंस्पेक्ट कर रही थी. तब एक गाड़ी वाले ने नशे की हालत में मुझसे छेड़छाड़ की और जब मैंने उसे पकड़ा तो उसने अपनी गाड़ी के शीशे में मेरा हाथ बंद कर मुझे घसीटा. भगवान ने मेरी जान बचाई. यदि दिल्ली में महिला आयोग की अध्यक्ष सुरक्षित नहीं तो हाल सोच लीजिए.”

हाल में मालीवाल ने इन मामलों का लिया संज्ञान

पढ़ें :- दिल्ली पुलिस ने 'तिरंगा मार्च' में शामिल होने जा रहे 150 प्रदर्शनकारियों को हिरासत में लिया

बता दें कि स्वाति मालीवाल लगातार महिलाओं के खिलाफ अपराध और महिला सुरक्षा संबंधी मुद्दों लेकर मुखर रहती हैं. कोई भी मामला सामने आने पर संबंधित विभाग को उनके कार्यालय से बगैर देरी नोटिस भेजा जाता है. हाल में क्रिकेटरों की बेटियों को लेकर सोशल मीडिया में आई आपत्तिजनक टिप्णियों का संज्ञान लेते हुए मालीवाल ने दिल्ली पुलिस को नोटिस भेजा था. वहीं, दिल्ली के जंतर-मंतर पर धरना दे रहे कुश्ती खिलाड़ियों से भी मालीवाल ने सहानुभूति जताते हुए भारतीय कुश्ती महासंघ (WFI) अध्यक्ष और बीजेपी सांसद बृजभूषण शरण सिंह के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है. अब मालीवाल के साथ एम्स के बाहर घटी कथित घटना को लेकर लोगों की प्रतिक्रियाएं आना शुरू हो गई हैं.

इन टॉपिक्स पर और पढ़ें:
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें Facebook, YouTube और Twitter पर फॉलो करे...
Booking.com
Booking.com