1. हिन्दी समाचार
  2. क्षेत्रीय
  3. दीपक प्रकाश ने झारखंड सीएम पर किया वार, कहा प्रदेश की जनता जानती है आपकी वादा खिलाफी

दीपक प्रकाश ने झारखंड सीएम पर किया वार, कहा प्रदेश की जनता जानती है आपकी वादा खिलाफी

झारखंड के प्रदेश अध्यक्ष दीपक प्रकाश ने सूबे के मुख्यमंत्री को घेरते हुए कहा कि आपके विकास कार्य विपक्ष के साथ प्रदेश की जनता को भी दिखाई नहीं दे रहे हैं।

By इंडिया वॉइस 

Updated Date

रांची, 2 मई 2022। झारखंड में इन दिनों सियासी माहौल गर्म है। विपक्ष प्रदेश की सोरेन सरकार पर लगातार हमलावर बना हुआ है। भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष दीपक प्रकाश ने झारखंड के सीएम हेमंत सोरेन पर आरोप लगाते हुए कहा है कि सवी तीन करोड़ जनता जानना चाहती है कि विकास के नाम पर राज्य सरकार कोई एक काम भी गिना दे। राज्य में सड़क, बिजली, स्वास्थ्य व कानून व्यवस्था कुछ भी सही नहीं है। इसके अलावा मुख्यमंत्री महोदय ने अपने विधायकों और रिश्तेदारों को भूमि आवंटित कर सरकारी पद का दुरुपयोग किया है।

पढ़ें :- फाइलों की राजनीति: ED की रेड, ममता की एंट्री और सत्ता का खुला टकराव

राज्य सरकार ने नहीं किया विकास

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष ने दीपक प्रकाश ने कहा है कि प्रदेश की जनता को विकास के नाम पर ठगा जा रहा है। सरकार प्रदेश के विकास मे नाम पर केवल अपनी जेबों को भर रही है। इस पर ट्वीट करते हुए कहा उन्होंने लिखा ” सिर्फ विपक्ष को ही नहीं पूरे प्रदेश को आपका विकास कार्य नहीं दिख रहा है मुख्यमंत्री जी!

विकास के नाम पर राज्य सरकार कोई एक काम भी गिना दे, सड़क, बिजली, स्वास्थ्य विभाग, कानून व्यवस्था, कुछ भी सही हो इस राज्य में तो मुख्यमंत्री जी बताएं ? सवा तीन करोड़ जानता जानना चाहती है.

 

पढ़ें :- DM शिव सहाय अवस्थी की सख़्ती से जिला उद्योग बंधु बैठक सफल, उद्यमियों को मिला भरोसा

रिश्तेदारों का कराया जमीन आवंटन : दीपक प्रकाश

दीपक प्रकश ने कहा की सीएम सोरेन प्रदेश की जनता के ध्यान देने के बजाय घर के लोगों और करीबियों का ध्यान रख रहे हैं। इस पर ट्वीट करते हुए उन्होंने लिखा है ” स्वंय खान मंत्री होकर पूरी खदान लीज़ में लेना, अपने प्रेस सलाहकार, विधायक प्रतिनिधि, यहां तक कि अपनी साली तक के लिए इन्होंने ज़मीन का आवंटन करवाया है. यह पूरे झारखण्ड प्रदेश के लिए दुर्भाग्यपूर्ण है कि यहां के मुखिया सिर्फ अपने और अपने निजी लोगों के लिए कुर्सी पर विराजमान हैं.”

पढ़ें :- UP Police SI Recruitment 2025: उत्तर प्रदेश पुलिस में सब इंस्पेक्टर के 4543 पदों पर भर्ती, जानें कितनी लगानी होगी दौड़?

 

माइनिंग लीज लेना संविधान के विरूद्ध कार्य

दीपक प्रकाश ने सीएम सोरेन के माइनिंग लीज मामले पर बोलते हुए कहा है कि झारखंड मुख्यमंत्री द्वारा पत्थर खदान की लीज अपने नाम पर लेना संविधान के विरुद्ध कार्य है। ऐसे में उन पर आपराधिक मामला बनता है। इस पर ट्वीट करते हुए उन्होंने लिखा है “एक मुख्यमंत्री जो संविधान की शपथ लेकर अपना कार्य प्रारंभ करते हैं,क्या उनके द्वारा संविधान का उलंघन स्वीकार्य है? पत्थर खदान की लीज़ अपने नाम पर लेना हमारे संविधान के तहत पूर्ण तरीके से एक आपराधिक मामला बनता है जिसपर मुकदमा दर्ज होने चाहिए.”

पढ़ें :- Bihar Election 2025: पप्पू यादव ने तेजस्वी यादव को बताया 'जननायक'.

इसके साथ ही उन्होंने कहा कि मुख्यमंंत्री हेमंत सोरेन को संविधान का पालन करते हुए जनकल्याण और राज्य को दरकिनार करने और अपने स्वार्थ को पूर्ण करने का कोई अधिकार नहीं हैं।

माइनिंग लीज मामले पर क्या बोले सीएम हेमंत सोरेन

माइनिंग लीज मामले में फंसते झारखंड के सीएम हेमंत सोरेन ने कहा कि अभी तक आरोप जिन्होंने लगाए हैं वह खुद ही कोर्ट बने हुए हैं, वही वकील बने हैं, वहीं पिटीसनर बने हुए हैं, वहीं जज बने हुए हैं। इस पर हम क्या जवाब दें? जवाब जहां देना होगा वहां दिया जाएगा। मीडिया में इस मामले को बेकार में उछाल कर क्या होने वाला है?

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें Facebook, YouTube और Twitter पर फॉलो करे...
Booking.com
Booking.com