1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तर प्रदेश
  3. लखनऊ में रक्षामंत्री राजनाथ सिंह ने डाला वोट, कहा इतिहास दोहराएगी भाजपा

लखनऊ में रक्षामंत्री राजनाथ सिंह ने डाला वोट, कहा इतिहास दोहराएगी भाजपा

केंद्रीय रक्षामंत्री राजनाथ सिंह ने आज लखनऊ में अपने मताधिकार का प्रयोग कर वोट डाला।

By इंडिया वॉइस 

Updated Date

लखनऊ, 23 फरवरी। लखनऊ से सांसद एवं रक्षामंत्री राजनाथ सिंह ने बुधवार को यहां अपने मताधिकार का प्रयोग कर वोट डाला। इस दौरान सिंह ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी हिन्दुस्तान की अव्वल पार्टी है। भाजपा इस चुनाव में न सिर्फ इतिहास दोहराएगी, बल्कि हमारी सीटों की संख्या भी बढ़ेगी। उन्होंने कहा कि चुनाव में भाजपा को 80 प्रतिशत और सपा को 20 प्रतिशत वोट मिलेंगे।

पढ़ें :- पश्चिम बंगाल में BJP vs TMC: क्या पूरा होगा जनसंघ का सपना या कायम रहेगा ममता का किला?

उप्र में 350 से ज्यादा सीटें जीतेगी भाजपा : पंकज सिंह

भाजपा के प्रदेश महामंत्री पंकज सिंह ने अपनी पत्नी के साथ गोमती नगर के स्कॉलर होम स्कूल पहुंचकर मतदान किया। वोट डालने के बाद पत्रकारों से उन्होंने कहा कि उत्तर प्रदेश में भाजपा 350 से अधिक सीटें जीतेगी। इस चुनाव के बाद सपा शून्य हो जायेगी।

आगे पंकज सिंह ने कहा कि भाजपा सरकार में विकास कार्य किये गये हैं। भाजपा ने हमारी पहचान, संस्कृति और परंपराओं की रक्षा के लिए काम किया है। अनुच्छेद 370 और 35ए की तरह भाजपा इस चुनाव में भी इतिहास बनायेगी।

पढ़ें :- फतेहपुर ‘चाय वाला’ विवाद क्या है? अखिलेश यादव बयान पूरा मामला समझें
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें Facebook, YouTube और Twitter पर फॉलो करे...
Booking.com
Booking.com