मुख्य सामग्री पर जाएँ

इंडिया वॉइस

Breaking News सभी अपडेट
दिल्ली

रक्षा मंत्री राजनाथ ने जापान और फिलीपींस के रक्षा मंत्रियों से की मुलाकात, रक्षा क्षेत्र में सहयोग की बात

HO BUREAU

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने 22 नवंबर को वियनतियाने, लाओ पीडीआर की अपनी तीन दिवसीय यात्रा के अंतिम दिन अपने जापानी समकक्ष जनरल नाकातानी और फिलीपींस के राष्ट्रीय रक्षा सचिव (रक्षा मंत्री) गिल्बर्टो टेओडोरो से मुलाकात की।

rajnath singh
rajnath singh
शेयर करें

नई दिल्ली। रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने 22 नवंबर को वियनतियाने, लाओ पीडीआर की अपनी तीन दिवसीय यात्रा के अंतिम दिन अपने जापानी समकक्ष जनरल नाकातानी और फिलीपींस के राष्ट्रीय रक्षा सचिव (रक्षा मंत्री) गिल्बर्टो टेओडोरो से मुलाकात की।

जापानी रक्षा मंत्री के साथ बैठक

दोनों पक्षों ने दोनों देशों के बीच रक्षा उद्योग और प्रौद्योगिकी सहयोग के महत्व को दोहराया। पिछले सप्ताह दोनों देशों ने जापान में यूनिकॉर्न मास्ट के कार्यान्वयन के ज्ञापन पर हस्ताक्षर किए थे। इस महत्‍वपूर्ण क्षण को याद करते हुए दोनों पक्षों ने रक्षा विनिर्माण क्षेत्र में सह-उत्पादन और सह-विकास में सहयोग बढ़ाने पर सहमति व्यक्त की।

भारतीय और जापानी सेनाओं के बीच अंतर-संचालन को और बेहतर बनाने के लिए, दोनों देशों के बीच आपूर्ति और सेवा समझौते के पारस्परिक प्रावधान और विभिन्न द्विपक्षीय और बहुपक्षीय अभ्यासों में सेनाओं की भागीदारी पर दोनों मंत्रियों द्वारा चर्चा की गई। दोनों पक्ष हवाई क्षेत्र में सहयोग के नए क्षेत्रों का पता लगाने पर भी सहमत हुए।

फिलीपींस के राष्ट्रीय रक्षा सचिव के साथ बैठक

रक्षा मंत्री ने आसियान रक्षा मंत्रियों की अगली बैठक और (एडीएमएम)-प्लस फोरम में भारत के समन्वयक देश के रूप में फिलीपींस का स्वागत किया। दोनों पक्षों ने विषय वस्तु विशेषज्ञों, रक्षा उद्योग, आतंकवाद-विरोध, अंतरिक्ष और समुद्री क्षेत्र में आदान-प्रदान और सहयोग बढ़ाने पर सहमति व्यक्त की।

नई दिल्ली रवाना होने से पहले रक्षा मंत्री ने वियनतियाने में बौद्ध मंदिर वाट सिसाकट के दर्शन किए और मंदिर के मठाधीश श्री महावेथ चित्ताकारो से आशीर्वाद लिया।

वियनतियाने में अपने तीन दिवसीय यात्रा के दौरान श्री राजनाथ सिंह ने एडीएमएम-प्लस की 11वीं बैठक में भाग लिया और मलेशिया, लाओ पीडीआर, चीन, अमेरिका, न्यूजीलैंड, कोरिया गणराज्य, ऑस्ट्रेलिया, जापान और फिलीपींस के अपने समकक्षों के साथ द्विपक्षीय बैठकें कीं।

शेयर करें