मुख्य सामग्री पर जाएँ

इंडिया वॉइस

Breaking News
नहाय-खाय के साथ कल से होगी छठ महापर्व की शुरुआत, जानिए क्या है महत्व ? आसियान-भारत शिखर सम्मेलन में शामिल होने अगले हफ्ते फिलीपींस जाएंगे PM मोदी लग्जरी कार छोड़ जब बुलेट पर निकले प्रेमानंद महाराज, एक झलक पाने के लिए दौड़ पड़े श्रद्धालु टैरिफ और अमेरिका में भारतीयों के खिलाफ बढ़ती नफरत पर नवनिर्वाचित भारतीय-अमेरिकी सांसद अमीश शाह ने जताई चिंता रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने वायुसेना को भविष्य की चुनौतियों से निपटने के लिए तैयार रहने के दिए निर्देश बुलडोजर अब UP का ब्रांड है यहां बनते हैं तो देश-विदेश में इसकी मांग स्वतः बढ़ेगी: CM योगी दिवाली मिलन समारोह में PM मोदी बोले- “विकसित भारत के लक्ष्य को पाना असंभव नहीं” उत्तराखंड CM पुष्कर सिंह धामी से मिले पूर्व भारतीय क्रिकेटर एवं राज्यसभा सांसद हरभजन सिंह
दिल्ली

Defense Ministry: भारत और सऊदी अरब के रक्षा संबंध होंगे और मजबूत, सहयोग पर की गई चर्चा

Desk

भारत और सऊदी अरब ने 4 सितंबर को सऊदी अरब के रियाद में रक्षा सहयोग पर संयुक्त समिति (जेसीडीसी) की छठी बैठक की। दोनों देशों ने लंबे समय से चले आ रहे और बहुआयामी रक्षा सहयोग को और मजबूत करने के लिए नए रास्ते पर चर्चा की। सैन्य, प्रशिक्षण, रक्षा उद्योग, अनुसंधान एवं विकास आदि क्षेत्रों में जुड़ाव और सहयोग के दायरे का विस्तार करने के लिए विस्तृत विचार-विमर्श किया गया।

defence ministry
शेयर करें

नई दिल्ली। भारत और सऊदी अरब ने 4 सितंबर को सऊदी अरब के रियाद में रक्षा सहयोग पर संयुक्त समिति (जेसीडीसी) की छठी बैठक की। दोनों देशों ने लंबे समय से चले आ रहे और बहुआयामी रक्षा सहयोग को और मजबूत करने के लिए नए रास्ते पर चर्चा की। सैन्य, प्रशिक्षण, रक्षा उद्योग, अनुसंधान एवं विकास आदि क्षेत्रों में जुड़ाव और सहयोग के दायरे का विस्तार करने के लिए विस्तृत विचार-विमर्श किया गया।

भारत और सऊदी अरब के बीच सदियों पुराने आर्थिक और सामाजिक-सांस्कृतिक संबंधों पर आधारित सौहार्दपूर्ण और मैत्रीपूर्ण संबंध हैं। रक्षा सहयोग पर समझौता ज्ञापन दोनों देशों के बीच रक्षा सहयोग के लिए रूपरेखा प्रदान करता है।

संयुक्त रक्षा सहयोग समिति रक्षा सहयोग के उद्देश्यों को बढ़ावा देने के लिए एमओयू के तहत एक संस्थागत तंत्र है। संयुक्त सचिव अमिताभ प्रसाद के नेतृत्व में भारतीय प्रतिनिधिमंडल में रक्षा मंत्रालय के अधिकारी शामिल थे। बैठक की सह-अध्यक्षता सऊदी अरब प्रतिनिधिमंडल के मेजर जनरल सलमान बिन अवध अल-हरबी ने की।

शेयर करें