1. हिन्दी समाचार
  2. क्षेत्रीय
  3. Delhi Excise Policy Scam: ईडी ने शराब व्यवसायी समीर महेंद्रू को किया गिरफ्तार

Delhi Excise Policy Scam: ईडी ने शराब व्यवसायी समीर महेंद्रू को किया गिरफ्तार

दिल्ली आबकारी नीति पीएमएलए मामले में ED की बड़ी कार्रवाई। ईडी ने मनीष सिसोदिया के करीबी को गिरफ्तार किया है। चर्चित शराब कारोबारी समीर महेंद्रू को गिरफ्तार कर लिया है।

By इंडिया वॉइस 

Updated Date

Delhi Excise Policy Scam: दिल्ली आबकारी नीति पीएमएलए मामले में ED की बड़ी कार्रवाई। ईडी ने मनीष सिसोदिया के करीबी को गिरफ्तार किया है। चर्चित शराब कारोबारी समीर महेंद्रू को गिरफ्तार कर लिया है। महेंद्रू पर यह कार्रवाई मनी लॉन्ड्रिंग को लेकर की गई है. पहले कई राउंड की पूछताछ हुई, जिसके बाद शराब कारोबारी को गिरफ्तार किया गया. आज आरोपी को दिल्ली स्थित कोर्ट में पेश किया जाएगा।

पढ़ें :- चाइल्ड पोर्नोग्राफी पर प्रतिबंध की मांग वाली याचिका पर सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई, केंद्र बना रहा पॉलिसी फ्रेमवर्क

इस मामले में विजय नायर हो चुके है गिरफ्तार

सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, कल ही सीबीआई ने दिल्ली एक्साइज़ पॉलिसी मामले में कारोबारी विजय नायर को भी गिरफ्तार किया है. सीबीआई के एक अधिकारी ने ये जानकारी दी. विजय नायर इवेंट मैनेजमेंट कंपनी ओनली मच लाउडर के पूर्व सीईओ हैं. सूत्रों के मुताबिक, विजय नायर को सीबीआई मुख्यालय बुलाया गया था और पूछताछ के बाद गिरफ्तार कर लिया गया. उन्हें साजिश, ‘कार्टेलाइजेशन’ और ‘चुने हुए लाइसेंस’ के लिए गिरफ्तार किया गया है. सीबीआई ने आरोप लगाया है कि विजय नायर के माध्यम से एक शराब फर्म के मालिक से रिश्वत ली गई थी. सीबीआई ने दिल्ली आबकारी नीति मामले में एफआईआर दर्ज की थी जिसमें विजय नायर, दिल्ली के डिप्टी सीएम मनीष सिसोदिया और 13 अन्य लोगों के नाम थे.

आम आदमी पार्टी ने जारी किया बयान

केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो द्वारा विजय नायर की गिरफ्तारी पर आप ने बयान जारी किया है. जिसमें कहा गया कि विजय नायर आप के कम्यूनिकेशन इंचार्ज हैं. वो पहले पंजाब और अब गुजरात में कम्युनिकेशन से जुड़ी रणनीतियों को विकसित करने और लागू करने के लिए जिम्मेदारी संभाल रहे थे. आबकारी नीति से उनका कोई लेना-देना नहीं है. हैरानी की बात यह है कि उन्हें अभी-अभी आबकारी मामले में सीबीआई ने गिरफ्तार किया है. आप के राज्यसभा सांसद राघव चड्ढा ने पार्टी का बयान ट्वीट किया है.

पढ़ें :- सोने की कीमतों में मामूली बदलाव, चांदी करीब दो हजार रुपए हुई सस्ती

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें Facebook, YouTube और Twitter पर फॉलो करे...
Booking.com
Booking.com