1. हिन्दी समाचार
  2. बड़ी खबर
  3. दिल्ली हाईकोर्ट ने डाबर को दी बड़ी राहत, 100% दावे वाले प्रोडक्ट्स को लेकर FSSAI के आदेश पर रोक

दिल्ली हाईकोर्ट ने डाबर को दी बड़ी राहत, 100% दावे वाले प्रोडक्ट्स को लेकर FSSAI के आदेश पर रोक

Dabur : दिल्ली हाईकोर्ट से FMCG कंपनी डाबर इंडिया को बड़ी राहत मिली है। FSSAI के आदेश के बाद जिन प्रोडक्ट्स पर रोक लग गई थी। अब उन प्रोडक्ट्स की बिक्री जारी रखी जा सकेगी।✍️Avinay Mishra

By HO BUREAU 

Updated Date

Dabur : दिल्ली हाईकोर्ट से FMCG कंपनी डाबर इंडिया को बड़ी राहत मिली है। FSSAI के आदेश के बाद जिन प्रोडक्ट्स पर रोक लग गई थी। अब उन प्रोडक्ट्स की बिक्री जारी रखी जा सकेगी। कुछ दिन पहले FSSAI की तरफ से उन प्रोडक्ट्स की बिक्री बंद करने के लिए कहा गया था। जिन पर पर ‘100% शुद्ध’, ‘100% प्राकृतिक’, 100% ऑर्गेनिक’ जैसे दावे किए गए थे। FSSAI ने तर्क दिया था कि ऐसे दावे किए गए हैं, जिनको साबित नहीं किया जा सकता है।

पढ़ें :- 'यहां का हर छात्र जानता है कि system बेईमान...', राहुल गांधी ने वीडियो जारी कर कहा - 'मैं प्रयागराज आ रहा हूं'

इससे ग्राहक गुमराह हो सकता है। डाबर ने दिल्ली हाईकोर्ट में याचिका दाखिल कर कहा कि FSSAI ने बिना कोई शो-कॉज नोटिस दिए आदेश जारी कर दिया है। इसके साथ ही कंपनी का पक्ष भी नहीं सुना गया। कंपनी का कहना है कि कई सालो से इसी लेबल के साथ सामान बेच रही है। अचानक सामन की बिक्री पर रोक लगा दी गई। इसमें प्रोसेस का पालन नहीं किया गया।

सुनवाई के दौरान दिल्ली हाईकोर्ट ने कहा कि जब तक मामले की सुनवाई चल रही है, तब तक कंपनी को राहत दी जाए। इसका मतलब है कि डाबर 100% दावे वाले प्रोडक्ट बेच सकेगी। हालांकि हाईकोर्ट का अंतिम फैसला नहीं है। अभी सुनवाई पूरी नहीं हुई है। कोर्ट ने सुनवाई करते हुए केंद्र सरकार, FSSAI और अन्य संबंधित पक्षों को नोटिस जारी किया है। कोर्ट ने कहा कि पहली नजर में FSSAI का यह रोक लगाने वाला नोटिस बिना पक्ष रखने का मौका दिए जारी नहीं किया जा सकता है।

Disclaimer

यह लेख उपलब्ध सार्वजनिक बयानों, आधिकारिक अभिलेखों और विभिन्न अंतरराष्ट्रीय मीडिया रिपोर्टों के विश्लेषण पर आधारित है। लेख में जिन आरोपों या दावों का उल्लेख किया गया है, उनमें से कई की स्वतंत्र या आधिकारिक पुष्टि उपलब्ध नहीं है। ऐसे दावों को उसी संदर्भ में प्रस्तुत किया गया है और उन्हें स्थापित तथ्य के रूप में नहीं माना जाना चाहिए।

पढ़ें :- राज्यसभा के सभापति बोले - 'गृह मंत्री सदन में आने के निवेदन पर करें विचार' तो खरगे ने कहा - 'मुझे खुशी है कि...'

✍️Avinay Mishra

देश और दुनिया की बाकी खबरों के लिए हमें फेसबुक, इंस्टाग्राम और यूट्यूब पर फॉलो करें।

 

 

 

पढ़ें :- 'अपने देश से दूर जाने पर मजबूर किया गया, मैं फिर बांग्लादेश लौटूंगी...', प्रेस कॉन्फ्रेंस में बोलीं शेख हसीना

 

 

इन टॉपिक्स पर और पढ़ें:
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें Facebook, YouTube और Twitter पर फॉलो करे...
Booking.com
Booking.com