1. हिन्दी समाचार
  2. क्षेत्रीय
  3. एमसीडी चुनाव के लिए कांग्रेस ने जारी की स्टार प्रचारकों की सूची, सचिन पायलट को मिली नई जिम्मेदारी

एमसीडी चुनाव के लिए कांग्रेस ने जारी की स्टार प्रचारकों की सूची, सचिन पायलट को मिली नई जिम्मेदारी

Delhi MCD Election 2022: दिल्ली एमसीडी चुनाव के लिए 7 नवंबर से नामांकन शुरू हुए थे और 14 नवंबर को नामांकन की आखिरी तारीख थी. वहीं नामांकन पत्र वापस लेने की आखिरी तारीख 19 नवंबर है.

By इंडिया वॉइस 

Updated Date

Delhi MCD Election 2022: दिल्ली में एमसीडी चुनाव होने वाले हैं। निकाय चुनाव को लेकर सभी राजनीतिक दलों ने कमर कस ली है। बीजेपी से लेकर कांग्रेस तक सभी दल तैयारियों में जुटे हुए हैं। इसी बीच कांग्रेस ने स्टार प्रचारकों की लिस्ट जारी कर दी है। स्टार प्रचारकों की लिस्ट में 40 कांग्रेस नेताओं को जगह दी गई है। इनमें सचिन पायलट, भूपेंद्र सिंह हुड्डा, समलमान खुर्शीद, सुप्रीय श्रीनेत सहित कई बड़े नेताओं के नाम शामिल हैं।

पढ़ें :- दिल्ली के एक सरकारी स्कूल में 12वीं की छात्रा ने आग लगाकर की आत्महत्या, 3 पन्नों का सुसाइड नोट

सूची में कांग्रेस के कई दिग्ग्ज नेताओं का नाम शामिल

स्टार प्रचारकों की सूची में राजस्थान के बड़े नेता सचिन पायलट का भी नाम शामिल है, साथ ही स्टार प्राचरकों में दिल्ली कांग्रेस के वरिष्ठ नेताओं को शामिल किया गया है. सूची में अजय माकन, अनिल चौधरी, संदीप दीक्षित, अरविंद सिंह लवली, देवेंद्र यादव, सलमान खुर्शीद, अल्का लांबा, सुप्रिया श्रीनेत और पवन खेड़ा सहित कई नामों को शामिल किया गया है, जो निगम चुनावों में कांग्रेस के प्रत्याशियों का प्रचार करेंगे.

दिल्ली नगर निगम चुनाव 4 दिसंबर को होने वाला है. नतीजे 7 दिसंबर को आएंगे। 250 सीटों के लिए अब तक बीजेपी से 423 उम्मीदवारों ने पर्चा दाखिल किया है. वहीं, बहुजन समाज पार्टी से 149, आम आदमी पार्टी से 492, कांग्रेस से 334, निर्दलीय 507 उम्मीदवारों ने पर्चा दाखिल किए हैं.

पढ़ें :- 2027 से व्हाट्सएप और अन्य मैसेजिंग ऐप्स पर लागू हो सकते हैं नए नियम, सिम हटाते ही बंद हो सकता है अकाउंट एक्सेस
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें Facebook, YouTube और Twitter पर फॉलो करे...
Booking.com
Booking.com