दिल्ली MCD पर आम आदमी पार्टी का कब्जा हो गया है. 250 सीटों वाले MCD में AAP को 134 सीटें मिली हैं, जो बहुमत से 8 ज्यादा है. वहीं भाजपा को 104, कांग्रेस को 9 और 3 सीटों पर निर्दलीय प्रत्याशियों की जीत हुई है. MCD में आप की जीत पर अरविंद केजरीवाल ने दिल्ली की जनता को बधाई दी. पार्टी ऑफिस में कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा- दिल्ली की जनता ने अपने बेटे और भाई को दिल्ली की सफाई और भ्रष्टाचार खत्म करने की जिम्मेदारी दी है. हमें केंद्र सरकार का भी सहयोग चाहिए. प्रधानमंत्री जी का भी आशीर्वाद चाहिए.
पढ़ें :- दिल्ली में 200 नई ई-बसों की सौगात, DTC का इलेक्ट्रिक बस बेड़ा 5 हजार के पार
अरविंद केजरीवाल पहुंचेंगे पार्टी दफ्तर, पंजाब के सीएम भगवंत मान और डिप्टी सीएम भी मौजूद
चुनावी नतीजे सामने आते ही दिल्ली के मुख्यमंत्री और आप के संयोजक अरविंद केजरीवाल पार्टी दफ्तर पहुंच चुके है. साथ ही पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान और डिप्टी मुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया भी मौजूद है. जानकारी हो कि दिल्ली एमसीडी में 15 साल बाद नयी सरकार बनकर सामने आयी है. ज्ञात हो दिल्ली विधानसभा में आम आदमी पार्टी की सरकार है
\
CM @ArvindKejriwal's Victory Speech from AAP HQ after winning Delhi MCD Elections | LIVE #MCDMeinBhiKejriwal https://t.co/9UQ2wWJLSI
पढ़ें :- मोदी कैबिनेट के 5 बड़े फैसले: ₹13,041 करोड़ की रेलवे-हाईवे परियोजनाओं को मंजूरी
— AAP (@AamAadmiParty) December 7, 2022
आप सांसद राघव चड्ढा ने कहा कि बीजेपी को दिल्ली की जनता से करारा जवाब मिला. जनता ने उसी को वोट दिया है जो विकास के लिए काम करे. आज दिल्ली ने उस ‘कीचड़’ का सफाया कर दिया है, जिसे बीजेपी ने अरविंद केजरीवाल पर फेंकने की कोशिश की थी. हम दिल्ली को दुनिया के सबसे खूबसूरत शहर में बदल देंगे.दिल्ली में आम आदमी पार्टी के दफ्तर के बाहर कार्यकर्ताओं का जश्न जारी है.