1. हिन्दी समाचार
  2. क्षेत्रीय
  3. दिल्ली के पांडव नगर में पत्नी और बेटे ने की शख्स की हत्या, शरीर के टुकड़े-टुकड़े कर फ्रिज में रखा

दिल्ली के पांडव नगर में पत्नी और बेटे ने की शख्स की हत्या, शरीर के टुकड़े-टुकड़े कर फ्रिज में रखा

फिर से हुआ श्रद्धा जैसा मर्डर, दिल्ली पुलिस ने एक महिला और उसके बेटे को कथित तौर पर अपने ही पति की हत्या करने, शव के टुकड़े करने, टुकड़ों को फ्रिज में रखने और फिर उन्हें पूर्वी दिल्ली के कई इलाकों में फेंकने के आरोप में गिरफ्तार किया है।

By इंडिया वॉइस 

Updated Date

Delhi Murder news: फिर से दिल्ली में हुआ श्रद्धा वालकर जैसा मर्डर. पर इस बार इस हत्याकांड को एक मां-बेटे ने मिलकर अंजाम दिया है. इस हत्या मामले में crime branch ने एक महिला और उसके बेटे को गिरफ्तार किया है और बताया जा रहा है कि बेटे ने माँ के साथ मिलकर पिता की हत्या का अंजाम दिया और फिर शव को काट कर फ्रीज में रख दिया. आरोपी मां-बेटे ने अलग-अलग दिन आकर चांद सिनेमा के सामने स्थित ग्राउंड में आधी रात के बाद शव के टुकड़ों को ठिकाने लगाया.

पढ़ें :- श्रीनगर-कटरा वंदे भारत शुरू: कश्मीर को मिली रफ्तार

आपको बता दें कि, कुछ समय पहले इंसानी शरीर के टुकड़े ईस्ट दिल्ली में मिल रहे थे अब दिल्ली पुलिस की क्राइम ब्रांच ने इस गुत्थी को सुलझा लिया है. पाडंव नगर के रहने वाले एक युवक की लाश को एक घर मे रोज काटकर उसे फ्रिज में रखा जाता था. जिसके बाद रोजाना शव के टुकड़ों को पाडंव नगर और ईस्ट दिल्ली के अलग अलग इलाको में फेंक दिया जाता था. कत्ल की इस खौफनाक वारदात को मां-बेटे ने मिलकर अंजाम दिया था. दोनों मां-बेटे ही अपने घर में शव के टुकड़े कर फ्रिज में छुपाकर रखते थे और फिर उसे पाडंव नगर इलाके में फेंक दिया करते थे.

शव के कई टुकड़े कर फ्रिज में रखा

इस जघन्य हत्याकांड को लेकर दिल्ली पुलिस की क्राइम ब्रांच ने बताया कि दिल्ली के पांडव नगर में क्राइम ब्रांच ने पति की हत्या के आरोप में एक महिला और उसके बेटे को गिरफ्तार किया है. उन्होंने शव के कई टुकड़े कर फ्रिज में रखा और पास के मैदान में फेंक दिया.

अवैध संबंध के चलते हत्या का शक

पढ़ें :- Motorola Razr 70 Series लॉन्च: Ultra से Plus तक सब कुछ

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, इस हत्यकांड के पीछे अवैध संबंध का भी शक जताया जा रहा है और क्राइम ब्रांच की टीम ने आरोपी मां-बटे पूनम और दीपक को गिरफ्तार कर लिया है. जिस व्यक्ति की हत्या की गई उसका नाम अंजन दास है. आरोपियों ने हत्या के बाद शव के टुकड़े अलग-अलग जगह पर फेंक दिए थे. इस हत्याकांड को लेकर दिल्ली पुलिस दोपहर एक बजे प्रेस कॉनफ्रेंस करके पूरी जानकारी देगी. बता दें कि इससे पहले दिल्ली में श्रद्धा वॉलकर की कथित तौर हत्या करके उसके शव के 36 टुकड़े कर जंगल में फैंक दिए थे. इस हत्याकांड का आरोपी आफताब पूनावाला दिल्ली पुलिस की हिरासत में हैं.

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें Facebook, YouTube और Twitter पर फॉलो करे...
Booking.com
Booking.com