मुख्य सामग्री पर जाएँ

इंडिया वॉइस

Breaking News सभी अपडेट
उत्तर प्रदेश

डिप्टी सीएम केशव प्रसाद ने सपा मुखिया अखिलेश पर बोला हमला, कहा-सपने चूर-चूर होने पर हो गए हैं फ़्रस्ट्रेट

HO BUREAU

यूपी के डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य ने समाजवादी पार्टी के मुखिया अखिलेश यादव पर निशाना साधा है। अखिलेश यादव द्वारा यूपी में कागजों की बजाए जमीन पर पेड़ लगे होते तो इतनी गर्मी ना होती वाले बयान पर केशव मौर्य ने पलटवार किया। कहा कि अखिलेश यादव जबरदस्त फ्रस्टेशन में है। वह बहुत ऊंचे सपने देख रहे थे, लेकिन उनके सपने चूर-चूर हो गए। इसलिए ऐसी बयानबाजी कर रहे हैं।

yoga day
yoga day
शेयर करें

प्रयागराज। यूपी के डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य ने समाजवादी पार्टी के मुखिया अखिलेश यादव पर निशाना साधा है। अखिलेश यादव द्वारा यूपी में कागजों की बजाए जमीन पर पेड़ लगे होते तो इतनी गर्मी ना होती वाले बयान पर केशव मौर्य ने पलटवार किया। कहा कि अखिलेश यादव जबरदस्त फ्रस्ट्रेशन में है। वह बहुत ऊंचे सपने देख रहे थे, लेकिन उनके सपने चूर-चूर हो गए।  इसलिए ऐसी बयानबाजी कर रहे हैं।

केशव प्रसाद मौर्य ने कहा कि यूपी में जल्द ही 10 सीटों पर होने जा रहे विधानसभा उपचुनाव को लेकर भाजपा ने अपनी रणनीति तय कर ली है। रणनीति यह बनाई गई है कि जिन सीटों पर उपचुनाव होना है वहां पर इस बार कमल खिलाना है। केशव मौर्य ने कहा कि लोकसभा चुनाव के नतीजे हमारी उम्मीदों के मुताबिक नहीं रहे। लेकिन विधानसभा उपचुनाव में बीजेपी शानदार प्रदर्शन करेगी।

2027 के विधानसभा चुनाव में पार्टी उससे भी शानदार प्रदर्शन करेगी। प्रयागराज में कल माफिया अतीक अहमद के छोटे भाई अशरफ की पत्नी जैनब फातिमा के घर पर बुलडोजर कार्रवाई किए जाने पर बोले केशव प्रसाद मौर्य। कहा कि उनकी सरकार में अतिक्रमण के खिलाफ हमेशा कार्रवाई होती रही है। इस दौरान डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य ने योग दिवस में भाग लिया।

शेयर करें