1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तर प्रदेश
  3. डिप्टी सीएम ने गाजियाबाद के लोनी अस्पताल के सीएमएस समेत पांच डॉक्टरों से मांगा स्पष्टीकरण  

डिप्टी सीएम ने गाजियाबाद के लोनी अस्पताल के सीएमएस समेत पांच डॉक्टरों से मांगा स्पष्टीकरण  

यूपी के डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक ने गाजियाबाद के लोनी अस्पताल के सीएमएस समेत पांच डॉक्टरों से स्पष्टीकरण मांगा है।

By Rajni 

Updated Date

लखनऊ। यूपी के डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक ने गाजियाबाद के लोनी अस्पताल के सीएमएस समेत पांच डॉक्टरों से स्पष्टीकरण मांगा है। उन्होंने तय समय से पहले ओपीडी से डॉक्टरों के गायब होने के मामले में जांच के आदेश दिए हैं।

पढ़ें :- 'जर्जर स्कूल का फोटो या वीडियो बनाने पर मुकदमा दर्ज हो जाता है...', अखिलेश यादव ने UP सरकार पर साधा निशाना

सरकारी अस्पतालों में सुबह आठ से दो बजे तक ओपीडी का समय है। जबकि इमरजेंसी 24 घंटे चलती है। 27 मई को गाजियाबाद के लोनी के 50 बेड के संयुक्त चिकित्सालय का एक वीडियो वॉयरल हुआ। जिसमें डेढ़ बजे ओपीडी बंद कर डॉक्टरों के गायब होने की तस्वीरें दिखाई गईं। सच्चाई का पता लगाने के लिए डिप्टी सीएम ने सीएमओ को मामले की जांच के आदेश दिए हैं।

इन टॉपिक्स पर और पढ़ें:
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें Facebook, YouTube और Twitter पर फॉलो करे...
Booking.com
Booking.com