मुख्य सामग्री पर जाएँ

इंडिया वॉइस

Breaking News सभी अपडेट
उत्तर प्रदेश

Dharmatma Nishad case : भाग इहा से…भीड़ बेकाबू संजय निषाद के विधायक पुत्र की बड़ी बेज्जती

up bureau

यूपी के महराजगंज जनपद के पनियरा थाना क्षेत्र में एक गंभीर घटना सामने आई है। यहां नरकटहा गांव में निषाद पार्टी के विधायक श्रवण निषाद को स्थानीय लोगों के विरोध का सामना करना पड़ा।

Dharmatma Nishad case : भाग इहा से.....भीड़ बेकाबू संजय निषाद के विधायक पुत्र की बड़ी बेज्जती
Dharmatma Nishad case : भाग इहा से.....भीड़ बेकाबू संजय निषाद के विधायक पुत्र की बड़ी बेज्जती
शेयर करें

महराजगंज। यूपी के महराजगंज जनपद के पनियरा थाना क्षेत्र में एक गंभीर घटना सामने आई है। यहां नरकटहा गांव में निषाद पार्टी के विधायक श्रवण निषाद को स्थानीय लोगों के विरोध का सामना करना पड़ा। श्रवण निषाद, जो कैबिनेट मंत्री संजय निषाद के पुत्र हैं। एक सप्ताह पहले आत्महत्या करने वाले पार्टी कार्यकर्ता धर्मात्मा निषाद के घर शोक संवेदना व्यक्त करने पहुंचे थे।

जैसे ही वह परिजनों के पास पहुंचे गांव की स्थिति तनावपूर्ण हो गई। मृतक के भाई परमात्मा निषाद ने उन पर गंभीर आरोप लगाए। उन्होंने कहा कि श्रवण निषाद ने उन पर पैसों का लालच देकर दबाव बनाने की कोशिश की। ग्रामीणों ने भी इस आरोप का समर्थन किया। स्थिति इतनी तनावपूर्ण हो गई कि ग्रामीणों ने विधायक के खिलाफ मुर्दाबाद के नारे लगाए। जिसके बाद उन्हें गांव छोड़कर जाने पर मजबूर होना पड़ा। विधायक के साथ मौजूद बॉडीगार्ड और स्थानीय पुलिस ने स्थिति को नियंत्रित करने का प्रयास किया। पुलिस की समझने के बाद ग्रामीणों का गुस्सा कुछ शांत हुआ।

शेयर करें