मुख्य सामग्री पर जाएँ

इंडिया वॉइस

Breaking News सभी अपडेट
उत्तर प्रदेश

UP Politics: संजय निषाद के नरम पड़े सुर, सीएम योगी आदित्यनाथ से मुलाकात की बताई ये वजह

up bureau

निषाद पार्टी के मुखिया और प्रदेश सरकार में कैबिनेट मंत्री संजय निषाद ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से मुलाकात की। सीएम योगी के सरकारी आवास पर हुई बैठक में कई महत्वपूर्ण मुद्दों पर चर्चा हुई।

UP Politics: संजय निषाद के नरम पड़े सुर, सीएम योगी आदित्यनाथ से मुलाकात की बताई ये वजह
शेयर करें

लखनऊ। निषाद पार्टी के मुखिया और प्रदेश सरकार में कैबिनेट मंत्री संजय निषाद ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से मुलाकात की। सीएम योगी के सरकारी आवास पर हुई बैठक में कई महत्वपूर्ण मुद्दों पर चर्चा हुई। बैठक के बाद संजय निषाद ने कहा कि, वो हमारे अभिभावक है, हमारे मार्गदर्शक है। उनसे दिशानिर्देश लेना और अपने दर्द को बताना हमारा काम है।

संजय निषाद ने कहा कि 16 तारीख को निषाद पार्टी का स्थापना दिवस है, उसके लिए उन्हें आमंत्रित करना था। कार्यवाही और सुरक्षा से संबंधित कुछ मुद्दे थे। लापरवाह और मनमाने अधिकारियों के मुद्दे पर भी मुख्यमंत्री से बात की है। लापरवाह और मनमाने अधिकारियों पर सबूत मिलने पर कार्यवाही की बात का भी संजय निषाद ने समर्थन किया। भाजपा सरकार में मनमुटाव की खबरों को संजय निषाद ने बेबुनियाद और विपक्ष की साजिश करार दिया।

शेयर करें