लखनऊ। OBC को नौकरियों में आरक्षण पर अनुप्रिया पटेल के बाद संजय निषाद ने भी बयान दिया है। OBC को नौकरियों में आरक्षण पर संजय निषाद बोले कि आरक्षण एक संवेदनशील मुद्दा है।
सपा आरक्षण को मुद्दा बनाकर 37 सीट लाई है। निषाद जाति आज रोड पर टहल रही है। जिसने भी आरक्षण को नहीं समझा उसका नुकसान हुआ’ है। आरक्षण पर पत्राचार हुआ लेकिन कोई फायदा नहीं है।
अब उदासीन निषाद जाति पहले उत्साहित थी। हम लोगों के आरक्षण का काम नहीं हो रहा है। जब छोटा काम नहीं हो रहा तो बड़ा काम कैसे होगा।