Booking.com

राज्य

  1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तर प्रदेश
  3. कैलेंडर का विमोचन कर जिलाधिकारी ने दी पर्यटन स्थलों की जानकारी

कैलेंडर का विमोचन कर जिलाधिकारी ने दी पर्यटन स्थलों की जानकारी

जिलाधिकारी ने बाल कैलेंडर एवं टेबल कैलेंडर का विमोचन किया। दोनों कैलेंडर ललितपुर जनपद के पर्यटक स्थलों की जानकारी देगा।

By Rakesh 

Updated Date

ललितपुर। जिलाधिकारी ने बाल कैलेंडर एवं टेबल कैलेंडर का विमोचन किया। दोनों कैलेंडर ललितपुर जनपद के पर्यटक स्थलों की जानकारी देगा।

पढ़ें :- प्रधानाध्यापिका और महिला टीचर में मारपीट, घटना में ड्राइवर भी रहा शामिल

जिलाधिकारी ने कैलेंडर का विमोचन करते हुए बताया कि इसमें जनपद के पर्यटन स्थलों का पूर्ण विवरण, पहुंच संपर्क मार्ग, यात्री सुविधाओं, अन्य उपलब्ध सुविधाओं, जनपद के गौरवशाली इतिहास सहित अन्य जानकारियां प्रदर्शित की गई हैं ताकि जनपद के पर्यटन स्थलों से लोगों को जोड़ा जा सके।

DM ने कहा कि स्कूली बच्चों को भी पर्यटन स्थलों का भ्रमण कराया जा रहा है। शासन के द्वारा भी पर्यटन स्थलों के विकास के लिए कुछ परियोजनाओं की स्वीकृति मिली है, जिन पर जल्द ही कार्य किया जाएगा। उन्होंने कहा कि कैलेंडर पर कोड प्रदर्शित किया गया है, जिसे स्कैन करने पर कैलेंडर डिजिटल फॉर्म में फोन में डाउनलोड हो जाएगा।

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें Facebook, YouTube और Twitter पर फॉलो करे...
Booking.com
Booking.com
Booking.com
Booking.com