मुख्य सामग्री पर जाएँ

इंडिया वॉइस

Breaking News सभी अपडेट
जीवन मंत्रा

Muhurat Trading Diwali Session 2022: जानें मुहूर्त ट्रेडिंग की टाइमिंग, निवेशक क्यों मानते हैं इसे बेहद शुभ?

इंडिया वॉइस

Muhurat Trading Diwali Session 2022 Date Time: मुहूर्त ट्रेडिंग के लिए सिर्फ 1 घंटे के लिए बाजार में 'शुभ' के लिए ट्रेडिंग होती है. इस खास वक्त पर छोटा सा निवेश करके बाजार की परंपरा को निभाने के साथ पैसा कमाने का भी मौका मिलता है.

शेयर करें

24 अक्टूबर, 2022 को देशभर में दीपों का उत्सव दिवाली (Diwali 2022) का त्योहार मनाया जाएगा. दिवाली का त्योहार शेयर बाजार और उसके निवेशकों के लिए बेहद खास रहता है. शेयर बाजार तो वैसे दिवाली के चलते बंद रहता है. लेकिन दिवाली की शाम देवी लक्ष्मी की पूजा के बाद बाजार में दिवाली पर मुहूर्त ट्रेडिंग होती है. आइए आपको विस्तार से बताते हैं क्या होता मुहूर्त ट्रेडिंग उसकी टाइमिंग और क्यों इसे बेहद शुभ माना जाता है.

मुहूर्त ट्रेडिंग क्या होती है?

24 अक्टूबर, 2022 को दिवाली के दिन शेयर बाजार में स्पेशल ट्रेडिंग सेशन का आयोजन किया जाएगा जिसे मुहूर्त ट्रेडिंग कहा जाता है. मुहूर्त ट्रेडिंग के खास मौके पर शेयर बाजार में केवल एक घंटे के लिए ट्रेडिंग होती है. शेयर बाजार में निवेश करने वाले निवेशक मुहूर्त ट्रेडिंग में बाजार में निवेश करते हैं. मुहूर्त ट्रेडिंग में निवेश की परंपरा को बेहद खास और शुभ माना जाता है. 24 अक्टूबर, 2022 को दिवाली के दिन बाजार में मुहूर्त ट्रेडिंग होगी.इसलिए इसे मुहूर्त ट्रेडिंग भी कहा जाता है.

मुहूर्त ट्रेडिंग 2022 की टाइमिंग?

साल 2022 में मुहूर्त ट्रेडिंग का समय- शेयर बाजार (Share Market) बीएसई (BSE) और एनएसई (National Stock Exchange of India Limited-NSE) में 24 अक्टूबर 2022 को दिवाली पर शाम 6:15 बजे ट्रेडिंग (विशेष मुहूर्त कारोबार) शुरू होगी और 7:15 बजे खत्म हो जाएगी. इस दौरान आप शेयरों की खरीद और बिक्री कर सकेंगे. दोनों एक्सचेंज के मुताबिक, दिवाली के दिन मुहूर्त ट्रेडिंग शाम 6:00 से 6:08 बजे प्री-ओपन ट्रेडिंग सेशन होगा. इसके बाद शाम 6:15 से 7:15 बजे मुहूर्त ट्रेडिंग होगी.

मुहूर्त ट्रेडिंग है बेहद शुभ

शेयर बाजार में दिवाली पर सालों से मुहूर्त ट्रेडिंग का रिवाज चला आ रहा है. दिवाली पर निवेश को बेहद शुभ माना जाता है. मुहूर्त ट्रेडिंग के दिन निवेशक बाजार में ट्रेडिंग कम और निवेश पर ज्यादा फोकस करते हैं. इस वर्ष मुहूर्त ट्रेडिंग बेहद खास रहने वाला है. धनतरेस का त्योहार शनिवार को पड़ रहा है. जिसके चलते बाजार में इन दिन निवेशक शेयर नहीं खरीद सकेंगे. धनतरेस पर भी निवेशक शेयरों की खरीदारी करते हैं. इसलिए माना जा रहा है कि इस वर्ष मुहूर्त ट्रेडिंग पर बाजार में जबरदस्त रौनक रहने वाली है. मुहूर्त ट्रेडिंग के दिन शेयर बाजार में सबसे पहले गणेश-लक्ष्मी की पूजा होती है

शेयर करें