नई दिल्ली। आजकल ज्यादातर लोग अपने खानपान का ख्याल नहीं रखते हैं। इसी कारण लोगों का स्वास्थ्य खराब होने लग जाता है। सिर्फ एक ही कारण है कि लोगों की दिनचर्या सही नहीं है। खराब खान-पान की वजह से दिल की बीमारियों का खतरा बढ़ता ही जा रहा है। बता दें कि सबसे ज्यादा कोलेस्ट्रॉल बढ़ने से दिल की बीमारियां देखने को मिल रही हैं।
दरअसल रक्त वाहिकाओं में लिपोप्रोटीन डिपॉजिट कोलेस्ट्रॉल का जमना शुरू हो जाता है। जिस कारण नसें ब्लॉक होने लगती हैं। इससे शरीर में ब्लड की सप्लाई प्रभावित हो जाती है। इसके कारण दिल का दौरा भी पड़ सकता है। आइए जानते हैं जब नसें ब्लॉक होती हैं तो आपके शरीर में कौन से लक्षण नजर आते हैं।
नसें ब्लॉक होने के लक्षण जानिए
– लोगों के चेस्ट में अक्सर दर्द होता है। जिसे वह मामूली समझकर छोड़ देते हैं। ऐसा आपको बिल्कुल नहीं करना चाहिए। क्योंकि यह आर्टिरीज के ब्लॉक होने का लक्षण हो सकता है। हमारा हार्ट शरीर में ताजे खून को पंप करता है। इस खून में ऑक्सीजन और न्यूट्रिएंट्स मौजूद होते हैं। जब आर्टरी ब्लॉक हो जाती है तब खून का प्रवाह नहीं हो पाता है। ऐसे में व्यक्ति को चेस्ट में दर्द का अनुभव होता है।
– नसें ब्लॉक होने पर सांस लेने में तकलीफ भी हो सकती है। ब्लॉकेज के कारण नसों में गंदगी जमा हो जाती है, जिस वजह से ब्लड फ्लो कम हो जाता है और शरीर में ऑक्सीजन की कमी हो जाती है। इससे आपको सांस लेने में तकलीफ हो सकती है।
– नसें ब्लॉक होने पर सिर में दर्द की शिकायत हो सकती है। इससे आपकी ब्रेन तक जाने वाली नसें जाम हो जाती हैं और ब्लड सरकुलेशन में भी कमी आ सकती है।ऑक्सीजन के अभाव में मस्तिष्क की कोशिकाओं को काफी नुकसान पहुंचता है। जिससे आपको हमेशा थकान, कमजोरी और सिरदर्द होता है।