मुख्य सामग्री पर जाएँ

इंडिया वॉइस

Breaking News सभी अपडेट
हेल्थ

क्या आपकी भी आंखे लाल रहती है यह हो सकता है कारण

Avnish

कुछ लोगों की आंखे थोड़े से धूल जाने के बाद से ही लाल हो जाती है अगर आपके साथ भी यह समस्या है तो आपको बरतनी पड़ेगी सावधानी

eyes
शेयर करें

आंख ऐसा शरीर का अंग होता है जिससे आप सबसे सुंदर लगते है इसी के साथ अगर आंख आपकी खराब हो गई तो आपसे बुरा कोई नहीं दिखता आंखों से आप दुसरों को परख भी लेते है कौन कैसा है यह भी आपके आंखों से ही पता चलता है ऐसे में कई लोगों के आंखों में परेशानी भी होती है  किसी की आंख लाल पड़ जाती है धोड़े से धुल पड़ने से या फिर सुबह जब आप सो कर उठते है तभी भी आंख लाल नजर आती है क्या आपको पता है यह काफी चिंताजनक होता है आपको कारण बताते है कि आखिर ऐसा क्यों होता है और यह आपके लिए कितना खतरनाक साबित हो सकता है.

 

क्यों आंखें लाल होती है?

कुछ भी जानने से पहले यह जानकारी रखना बेहद जरूरी है कि आपकी आंखें क्यों लाल होती है एलर्जी, इंफेक्शन, इंजरी से जुड़ी समस्याओं के कारण आपकी आंखें लाल होती है कई बार यह लालपन अपने आप ठीक हो जाती है तो वहीं कई बार दवाओं से इसको ठीक करी जाती है अगर ऐसे कई लोग है जिनकी आंखें थोड़े दिनों पर ही लाल हो जाए उनको ध्यान रखने वाली जरूरत है इसी के साथ डॉक्टर से संपर्क भी करना चाहिए आप आंखों में हो रही इस परेशानी को सामान्य ना लें क्योंकि यह बेहद खतरनाक भी साबित हो सकता है आपके लिए इसको होने का कारण यह भी होता है कि आपको माइग्रेन की दिक्कत हो या फिर आपकी दिनचर्या ठीक ना हो इसी के साथ अगर आप स्मोकिंग करते है तो इसका असर भी आपकी आंखों पर पड़ता है.

 

  • आंख लाल होने का कारण एक ग्लूकोम भी होता है अगर आप इस वक्त इस समस्या से जूझ रहे है या फिर आपको यह संकेत मिल रहे है तो आगे चलकर आपकी परेशानी बढ़ सकती है इससे आपके आंखों की रोशनी भी जा सकती है. इसीलिए आप अपने डॉक्टर से जरूर संपर्क करें.
  • एक बड़ा कारण आपकी आंखों के लाल होने का एलर्जी भी होता है एलर्जी से लड़ने के लिए आपके शरीर में हिस्टामाइन पैदा होती है. इसी कारण से आपके आंख में मौजूद ब्लड वेसल्स बढ़ने लगता है और आपकी आंखे लाल हो जाती है.
  • ऐसे जो भी व्यक्ति है जिसको कॉर्नियल अल्सर होती है उनकी आंखें भी हर वक्त लाल रहती है.
टैग: Health
शेयर करें