Booking.com

राज्य

  1. हिन्दी समाचार
  2. अन्य खबरें
  3. हरियाणाः डॉक्टर हरिओम को पद्मश्री मिलने पर खुशी का माहौल, प्राकृतिक खेती में उत्कृष्ट कार्य के लिए मिला सम्मान

हरियाणाः डॉक्टर हरिओम को पद्मश्री मिलने पर खुशी का माहौल, प्राकृतिक खेती में उत्कृष्ट कार्य के लिए मिला सम्मान

कुरुक्षेत्र निवासी प्राकृतिक खेती प्रोजेक्ट के स्टेट एडवाइजर डॉक्टर हरिओम को पद्मश्री मिलने पर परिवार व रिश्तेदारों में खुशी का माहौल है। परिवार और शुभचिंतकों ने डॉक्टर हरिओम को मिठाई खिलाकर बधाई दी। इस मौके पर डॉक्टर हरिओम ने कहा कि वह प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और राज्यपाल आचार्य देवव्रत का आभार व्यक्त करते हैं।

By Rakesh 

Updated Date

कुरूक्षेत्र। कुरुक्षेत्र निवासी प्राकृतिक खेती प्रोजेक्ट के स्टेट एडवाइजर डॉक्टर हरिओम को पद्मश्री मिलने पर परिवार व रिश्तेदारों में खुशी का माहौल है। परिवार और शुभचिंतकों ने डॉक्टर हरिओम को मिठाई खिलाकर बधाई दी। इस मौके पर डॉक्टर हरिओम ने कहा कि वह प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और राज्यपाल आचार्य देवव्रत का आभार व्यक्त करते हैं।

पढ़ें :- हरियाणाः सिरसा में 3 मार्च को कांग्रेस की जनसंदेश रैली, ऐतिहासिक भीड़ उमड़ने का दावा

उन्होंने कहा कि यह पद्मश्री प्राकृतिक खेती में उत्कृष्ट कार्य करने के लिए दिया जा रहा है। उन्होंने कहा कि आज के समय में प्राकृतिक खेती बहुत ज्यादा जरूरी है। डॉ. हरिओम ने बताया कि जब उन्हें पता चला कि उनका नाम पद्मश्री के लिए घोषित किया गया है तो उन्हें बहुत खुशी हुई।

उन्होंने कहा कि वह देश के अलग-अलग हिस्सों के कई वैज्ञानिकों व अधिकारियों को अब तक ट्रेनिंग दे चुके हैं। गुरुकुल कुरुक्षेत्र के प्राकृतिक खेती में राष्ट्रपति, गवर्नर व देश के अलग-अलग हिस्सों से वैज्ञानिक भी आ चुके हैं। जिनको वह प्राकृतिक खेती का महत्व बता चुके हैं।

इन टॉपिक्स पर और पढ़ें:
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें Facebook, YouTube और Twitter पर फॉलो करे...
Booking.com
Booking.com
Booking.com
Booking.com